Nokia 5.1 Plus जल्द हो सकता है लॉन्च

नोकिया एक्स5 का ग्लोबल वेरिएंट होगा Nokia 5.1 Plus। इस फोन के पांच वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

Nokia 5.1 Plus जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोकिया 5.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन नोकिया एक्स5 वाले ही होंगे
  • Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा नोकिया एक्स5
विज्ञापन
नोकिया एक्स5 का ग्लोबल वेरिएंट होगा Nokia 5.1 Plus। इस फोन के पांच वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से उन दावों को मजबूती मिली है जिसमें Nokia X5 को चीन से बाहर नोकिया 5.1 प्लस के नाम से लाने के दावे किए जा रहे थे। याद रहे कि चीनी मार्केट में जुलाई में Nokia X5 को लॉन्च किया गया था। इससे पहले नोकिया एक्स6 को चीनी मार्केट में लाया गया। इसके बाद Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट Nokia 6.1 Plus लॉन्च हुआ। अब Nokia 5.1 Plus को लाने को लेकर चर्चा हो रही है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 5.1 Plus के पांच मॉडल को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। ये मॉडल हैं TA-1108, TA-1105, TA-1120, TA-1112 और TA-1102। नोकिया 6.1 प्लस के साथ इस साल लॉन्च किए गए बाकी नोकिया स्मार्टफोन की तरह Nokia 5.1 Plus भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है।
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन नोकिया एक्स5 वाले ही होंगे। ध्यान रहे कि Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X5
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »