Nokia के लोकप्रिय क्वर्टी कीबोर्ड की होगी वापसी, जानकारी लीक

एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाले टचस्क्रीन स्मार्टफोन के अलावा, एचएमडी ग्लोबल अब क्वर्टी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के नए स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी पर सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किया गया है।

Nokia के लोकप्रिय क्वर्टी कीबोर्ड की होगी वापसी, जानकारी लीक
विज्ञापन
एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाले टचस्क्रीन स्मार्टफोन के अलावा, एचएमडी ग्लोबल अब क्वर्टी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के नए स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी पर सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर  TA-1047, TA-1060, TA-1056, TA-1079 और TA-1066 के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पपहले इन्हीं मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को एफसीसी पर देखा गया था। एफसीसी लिस्टिंग से फोन में डुअल-सिम सपोर्ट और एफएम रेडियो होने का पता चला है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि नोकिया के किसी क्वर्टी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी का खुलासा हुआ है।

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन के मुताबिक, सभी पांचों रहस्यमयी नोकिया वेरिएंट ब्लूटूथ 4.2+HS के साथ आएंगे। इन मॉडल को तेज स्पीड वाले नेटवर्क पर हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के लिए एलटीई सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, नए Nokia QWERTY फोन एक कस्टमाइज़्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। हाल ही में एक एफसीसी लिस्टिंग से फोन का डाइमेंशन 133 x 68 x 140 मिलीमीटर होने का पता चला। ऐसी भी ख़बरें हैं कि हैंडसेट में एक 3.3 इंच डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 480x480 पिक्सल होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रागन 205 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट काई ओएस पर चलेगा।

अभी यह अस्पष्ट है कि नए नोकिया स्मार्टफोन में नोकिया 2 जैसे ही स्पेसिफिकेशन होंगे या नहीं। नोकिया 2 कंपनी का अभी तक का सबसे कमज़ोर स्मर्टफोन है। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल द्वारा 19 जनवरी को एक इवेंट आयोजित करने की ख़बरें है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नोकिया 9 के साथ नोकिया 6 और नोकिया 8 के अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये सभी स्मार्टफोन के एंड्रॉयड ओरियो पर चलेंगे। ख़बरें हैं कि फिनलैंड की कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 में फ्रंट व रियर पर डुअल कैमरा सेटअप और पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले दिए जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Nokia, Nokia QWERTY smartphone, QWERTY smartphone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »