Nokia 9 में होंगे दो फ्रंट कैमरे: रिपोर्ट

गुरुवार को ही कथित नोकिया 9 को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की ख़बरें आईं थीं। और अब, पता चला है कि नोकिया के नए फ्लैगशिप डिवाइस में क डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। स्मार्टफोन में दो 5 मेगापिक्सल के इमेज सेंसर होने का पता चला है।

Nokia 9 में होंगे दो फ्रंट कैमरे: रिपोर्ट
विज्ञापन
गुरुवार को ही कथित नोकिया 9 को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की ख़बरें आईं थीं। और अब, पता चला है कि नोकिया के नए फ्लैगशिप डिवाइस में क डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। स्मार्टफोन में दो 5 मेगापिक्सल के इमेज सेंसर होने का पता चला है। हाल ही में एक लीक तस्वीर में भी यही जानकारी सामने आई थी।

जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को एफसीसी लिस्टिंग से नोकिया 9 में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर होने का पता चला था। गौर करने वाली बात है कि, लिस्टिंग में एक  Chicony CKACE16 मॉड्यूल दिख रहा है जो अब डुअल कैमरा सिस्टम में पाया जाता है। ताइवान की साइट ने ख़बर दी है कि मॉड्यूल में दो 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस इमेज सेंसर हैं जो फुल एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इस सिस्टम में एक सेंसर अपर्चर एफ/2.4 लेंस और दूसरा अपर्चर एफ/2.0 लेंस के साथ है।

लिस्ट किए गए डुअल कैमरा मॉड्यूल के साथ, नोकिया 9 में सेल्फ-पोर्ट्रेट शॉट लेने की क्षमता होगी। और यह ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी, वाइड अपर्चर के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे से बेहतर क्वालिटी के साथ वीडियो चैट की जा सकेगी और यह 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, हाल ही में एक लीक तस्वीर में पहले भी दो फ्रंट कैमरे होने का खुलासा हुआ था।
 
nokia

अभी तक आई जानकारी की बात करें तो यह साफ़ है कि नोकिया 9 के दुनियाभर में तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। इसी महीने TA-1042 मॉडल नंबर के साथ हैंडसेट को चीन की 3सी साइट पर देखा गया था, वहीं TA-1005 मॉडल नंबर के साथ इसका एक वेरिएंट एफसीसी पर इसी हफ्ते लिस्ट हुआ था। सबसे लेटेस्ट वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज व एंड्रॉयड 8.0 ओरियो चलते देखा गया था।

एफसीसी लिस्टिंग से यह पुष्टि भी होती है कि नोकिया 9 में एक 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा रियर पर 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3250 एमएएच की बैटरी होगी।

कुछ शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 9 को 19 जनवरी को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। नए फ्लैगशिप हैंडसेट के साथ, फिनलैंड की एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018) भी अगले महीने लॉन्च होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, dual selfie camera, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »