Nokia 9 और Nokia 8 (2018) स्मार्टफोन 19 जनवरी को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

कई लीक और ख़बरों के बाद, अब ख़बर है कि एचएमडी ग्लोबल चीन में 19 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नोकिया 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फिनलैंड की कंपनी, चीन में होने वाले इवेंट में अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा नोकिया 8 (2018) भी प्रदर्शित कर सकती है।

Nokia 9 और Nokia 8 (2018) स्मार्टफोन 19 जनवरी को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल 19 जनवरी को एक इवेंट आयोजित कर सकती है
  • इस इवेंट में नोकिया 9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • नोकिया 9 की कीमत का पता भी एक रिपोर्ट में चला है
विज्ञापन
कई लीक और ख़बरों के बाद, अब ख़बर है कि एचएमडी ग्लोबल चीन में 19 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नोकिया 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फिनलैंड की कंपनी,  चीन में होने वाले इवेंट में अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा नोकिया 8 (2018) भी प्रदर्शित कर सकती है। पिछले महीने ही नोकिया 9 के एक कवर को ऑनलाइन लिस्ट किया गया था जिससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ था।

चीनी वेबसाइट MyDrivers की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 9 और अगली जेनरेशन के नोकिया 8 को चीनी मार्केट के हिसाब से कस्टमाइज़ किया जाएगा. इससे पता चलता है कि इन हैंडसेट में हो सकता है गूगल की सेवाएं ना दी जाएं और इसकी जगह स्थानीय समकक्ष सेवाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही, एचएमडी गग्लोबल चीनी ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से दोनों स्मार्टफोन में एक कस्टमाइज़ रॉम दे सकती है।

इस शेड्यूल के अलावा, मायड्राइवर्स ने एक स्क्रीनशॉट को भी लीक किया है जिससे नोकिया 9 की कीमत का पता चलता है। लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला नोकिया 9 को चीन में 3,699 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये), जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,199 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।

अगर हम मौज़ूदा ख़बरों पर भरोसा करें तो, नोकिया 9 में एक 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन के कवर को अमेज़न की ब्रिटेन का साइट पर देखा गया था जिससे फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की तरह एक कर्व्ड-ग्लास डिस्प्ले का पता चला था। इस कवर से यह भी पता चला कि हैंडसेट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो दिया जाएगा।

नोकिया 9 की तरह ही, नोकिया 8 (2018) में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जा सकता है। और यह भी एंड्रॉयड ओरियो के साथ आएगा। एचएमडी ग्लोबल ने अपने नोकिया 8 (2017) वेरिएंट को पिछले महीने ही ओरियो अपडेट देना शुरू किया था। नए वर्ज़न के साथ ही स्मार्टफोन में पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड, नोटिफिकेशन डॉट और ज़्यादा बेहतर सेटिंग मेन्यू जैसे फ़ीचर आ गगए। इन अपडेट में नवंबर सिक्योरिटी पैच भी शामिल था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, China, HMD Global, Nokia, Nokia 8 2018, Nokia 9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »