Nokia 9 में 8 जीबी रैम होने का दावा

एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जा रहे नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन अभी तक हर मार्केट में पहुंचें भी नहीं हैं। लेकिन इसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है।

Nokia 9 में 8 जीबी रैम होने का दावा
ख़ास बातें
  • इससे पहले नोकिया 9 में 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था
  • गीकबेंच साइट पर नोकिया के अननोन हार्ट नाम के मॉडल को लिस्ट किया गया है
  • इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा सॉफ्टवेयर और स्नैपड्रैगन 835 होने का खुलासा
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जा रहे नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन अभी तक हर मार्केट में पहुंचें भी नहीं हैं। लेकिन इसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है। इतना तो साफ हो चुका है कि Nokia 9 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा और इसकी कथित कीमत 750 यूरो होने का दावा किया जा चुका है। गीकबेंच बेंचमार्क साइट की ताज़ा लिस्टिंग से नोकिया 9 के बारे में कुछ और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसका खुलासा नोकियापावरयूज़र ने किया है।

दरअसल, गीकबेंच साइट पर नोकिया के अननोन हार्ट नाम के मॉडल को लिस्ट किया गया है। इसमें 8 जीबी रैम हैं। इसके अलावा हैंडसेट में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा सॉफ्टवेयर और 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होने की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग से इस्तेमाल किए गए कोड से साफ है कि प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 ही है, यानी लिस्ट किया गया फोन नोकिया 9 है।
 
nokia 9 geekbench

चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले नोकिया 9 में 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। नोकिया 9 को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच के एक पुराने वर्ज़न गीकबेंच 3 ट्रैक पर टेस्ट किया गया था। लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होने की जानकारी उपलब्ध थी। कथित नोकिया 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट पर 'एचएमडी ग्लोबल टीए-1004' नाम से लिस्ट किया गया था।

इससे पहले लीक हुईं नोकिया 9 की तस्वरों से पता चला था कि फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा। कैमरे की बात करें तो नोकिया 9 में रियर पर 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन नोकिया 9 क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन के अगले हिस्से में दिए गए होम बटन में फिंगरप्रिंट इंटीग्रेट होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 9 Feature
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »