• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Nokia G50, लॉन्च से पहले गलती से लीक हुई कई जानकारी...

48MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Nokia G50, लॉन्च से पहले गलती से लीक हुई कई जानकारी...

Nokia G50 फोन की कीमत यूके में GBP 207 (लगभग 11,000 रुपये) हो सकती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हो सकती है, वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 477 (लगभग 25,400 रुपये) होंगे।

48MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Nokia G50, लॉन्च से पहले गलती से लीक हुई कई जानकारी...
ख़ास बातें
  • Nokia G50 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखा गया है
  • नोकिया जी50 में मिल सकता है 5जी सपोर्ट
  • Nokia Mobile France इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा लीक हुई है जानकारी
विज्ञापन
Nokia G50 स्मार्टफोन की जानकारी फिनिश कंपनी द्वारा गलती से लॉन्च से पहले लीक कर दी गई है। यह नया Nokia फोन नोकिया G सीरीज़ का नया स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से ही Nokia G10 और Nokia G20 जैसे दो मॉडल्स शामिल हैं। यह फोन दो अलग कलर ऑप्शन में आ सकता है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। नोकिया जी50 को लेकर माना जा रहा है कि यह नोकिया स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का किफायती 5जी स्मार्टफोन होगा। इस फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं।

फ्रांस में Nokia Mobile के इंस्टाग्राम अकाउंट से रविवार को एक पोस्ट पब्लिश किया गया था, जिसमें Nokia G50 स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियों को लीक किया गया था। हालांकि, जैसे ही यह खबर ऑनलाइन सामने आई वैसे ही ऑरिज़न पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन NokiaMob.net द्वारा इसका स्क्रीनशॉट ले लिया गया और इसमें टीज़र वीडियो भी शामिल थी जिसमें फोन से जुड़ी जानकारी मौजूद थी।

नोकिया जी50 फोन ब्लू और मिडनाइट सन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। इंस्टाग्राम पोस्ट में यह पुष्टि होती है कि फोन 5जी कनेक्टिविटी पेश करेगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
 
nokia

फोन का डिज़ाइन Nokia G10 और Nokia G20 जैसा ही प्रतीत होता है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश देखा जा सकता है।

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है। नोकिया जी50 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है।   

कीमत की बात करें, तो नोकिया जी50 फोन की कीमत यूके में GBP 207 (लगभग 11,000 रुपये) हो सकती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हो सकती है, वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 477 (लगभग 25,400 रुपये) होंगे। इसके अलावा, फोन में इंस्टाग्राम के दो कलर ऑप्शन के साथ फोरेस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन मिल सकता है।

एचएमडी ग्लोबल Nokia G50 फोन को आने वाले दिनों में अधिकारिक रूप से पेश कर सकती है। हालांकि, अभी लॉन्च संबंधी कोई जानकारी आधिकारिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि फोन James Bond movie No Time To Die फिल्म के रिलीज़ से पहले लॉन्च किया जा सकता है, HMD Global इस फिल्म की ऑफिशियल पार्टनर है। इस फिल्म का प्रीमियर 28 सितंबर को होगा जबकि सिनेमाघरों में यह 30 सितंबर को रिलीज़ की जाएगी।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »