5,000mAh बैटरी, 4GB रैम, 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ Nokia G50 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Nokia G50 की कीमत GBP 199.99 (लगभग 20,100 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। नोकिया जी50 फोन मिडनाइट सन और ऑशन ब्लू कलर में आता है और इसे यूके में खरीद सकते हैं।

5,000mAh बैटरी, 4GB रैम, 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ Nokia G50 फोन लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया जी50 फोन मिडनाइट सन और ऑशन ब्लू कलर में आता है

ख़ास बातें
  • Nokia G50 को यूके में किया गया है लॉन्च
  • नोकिया जी50 में 64 जीबी स्टोरेज है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Nokia G50 को बुधवार को भारत में Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global के लेटेस्ट किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया Nokia फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। नोकिया जी50 फोन में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है और यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। फिलहाल, नोकिया जी50 फोन को यूके मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि, जल्द ही इसे अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन Nokia G10 और Nokia G20 के साथ स्थित होगा, जो कि कंपनी की Nokia G सीरीज़ के किफायती 4G फोन हैं।
 

Nokia G50 price, availability

Nokia G50 की कीमत GBP 199.99 (लगभग 20,100 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। नोकिया जी50 फोन मिडनाइट सन और ऑशन ब्लू कलर में आता है और इसे यूके में खरीद सकते हैं। नोकिया जी50 फोन के अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।  
 
 

Nokia G50 specifications

नोकिया जी50 फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 450 निट्स की है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम मिलती है। Nokia G50 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नोकिया जी50 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 173.83x77.68x8.85mm और भार 220 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »