50MP कैमरा और 5,050mAh बैटरी के साथ Nokia G21 फोन लॉन्च!

रूस की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन RUB 15,999 (लगभग 15,600 रुपये) की कीमत में लिस्ट है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

50MP कैमरा और 5,050mAh बैटरी के साथ Nokia G21 फोन लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Nokia G21 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Nokia G21 में है 8 मेगापिक्सल कैमरा
  • स्मार्टफोन में मौजूद है सिंगल रैम और स्टोरेज
विज्ञापन
Nokia G21 स्मार्टफोन को कथित रूप से चुनिंदा मार्केट्स में लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया नोकिया जी21 स्मार्टफोन Nokia G20 का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया जी सीरीज़ के इस नए फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट औरर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है। नोकिया जी21 में सिंगल 128 जीबी वेरिएंट मिलता है। फोन की बैटरी 5,050एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Nokia G21 price, availability

Nokia G21 स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले GSMArena द्वारा स्पॉट की गई थी। Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। न ही कंपनी के ट्विटर पेज पर फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी दी गई है।

हालांकि, रूस की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन RUB 15,999 (लगभग 15,600 रुपये) की कीमत में लिस्ट है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Nokia G20 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ग्लेशियर और नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Nokia G21 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स जी21 एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, इसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, Nokia G21 में फिंगरप्रिंट सेंसर और Google असिस्टेंट बटन मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,050mAh की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.6x75.9x8.5mm और भार 190 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy build quality
  • Guaranteed Android updates
  • Clean Android experience
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Slow charging with bundled charger
  • SoC isn?t the most powerful
  • Low-resolution display
  • Ships with Android 11
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »