Nokia G42 5G को Rs 11999 में खरीदने का मौका, Amazon sale 2023 में मिलेगी डील, जानें

Nokia G42 5G on Amazon sale 2023 : Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Nokia G42 5G को Rs 11999 में खरीदने का मौका, Amazon sale 2023 में मिलेगी डील, जानें

Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • एमेजॉन सेल में नोकिया के 5जी स्‍मार्टफोन पर छूट
  • Nokia G42 5G को डिस्‍काउंटेड प्राइस में लिया जा सकेगा
  • Rs 11999 में खरीदने का मौका
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival sale 2023 की शुरुआत 8 अक्‍टूबर से हो रही है। इस सेल में कई प्रोडक्‍ट्स पर बंपर डिस्‍काउंट दिया जाएगा। स्‍मार्टफोन्‍स वह कैटिगरी है, जिसे ऑनलाइन खूब खरीदा जाता है और फेस्टिवल्‍स में लोग इस पर पैसा खर्च करते हैं। ब्रैंड्स इस मौके को भुनाते हैं और प्रोडक्‍ट्स पर डिस्‍काउंट पेश करते हैं। HMD ग्‍लाेबल ने बताया है कि उसके Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन को अपकमिंग एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकेगा। 

Amazon Great Indian Festival sale 2023 में Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन 11,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्‍ध होगा। याद रहे कि कुछ समय पहले ही इस फोन को 12,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान लोग इस डिवाइस को ‘सो ग्रे' और ‘सो पर्पल' कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
 

Nokia G42 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Nokia G42 5G में 6.56-इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में दाग-धब्‍बों और स्‍क्रैच का ज्‍यादा असर ना हो, इसके लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया ने इस फोन की 5जी खूबी को सबसे ज्‍यादा हाइलाइट किया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Nokia G42 5G के साथ कंपनी दो साल ओएस सिस्‍टम अपग्रेड देने की बात कह रही है।  

Nokia G42 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। नोकिया ने फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है। 

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट वायर्ड चार्जर के साथ आती है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन की बैटरी 3 दिन साथ निभाएगी। Nokia G42 5G के खरीदारों को एचएमडी ग्‍लोबल की तरफ से 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  2. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  3. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  4. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  8. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  9. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »