नोकिया 8 स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 14:22 IST
एमडब्ल्यूसी 2017 में 26 फरवरी को होने वाले नोकिया के इवेंट में सबकी नज़रें नए नोकिया 3310 पर रहने की उम्मीद है। लेकिन नोकिया पी1 या नोकिया 8 स्मार्टफोन के साथ यह फैसला होगा कि नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन ऐप्पल, सैमसंग और दूसरे ब्रांड के फ्लैगशिप वेरिएंट को टक्कर दे पाएगा या नहीं। नोकिया 8 स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन जहां ऑनलाइन लीक हो चुके हैं वहीं अभी तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, इसी हफ्ते लॉन्च होने वाले लॉन्च से पहले जेडीडॉटकॉम पर हुई लिस्टिंग से नोकिया 8 की कीमत का पता चलता है।

नोकिया 8 कीमत
Advertisement
कथित नोकिया 8 स्मार्टफोन को जेडीडॉटकॉम पर 3,188 चीनी युआन (31,000 रुपये) के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन, अभी नोकिया 8 की इस ऑनलाइन लिस्टिंग पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

एचएमडी ग्लोबल द्वारा रविवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट को शुरू होने में एक हफ्ते से कम का समय बचा है। ई-कॉमर्स की लिस्टिंग से पता चलता है कि इस इवेंट में नोकिया 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। ऑनलाइन लिस्टिंग में दिख रही तस्वीरों से पता चलता है कि नोकिया के  इस स्मार्टफोन में लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले होगा।
Advertisement

नोकिया 8 स्पेसिफिकेशन
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, चर्चित नोकिया 8 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। जबकि फोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में ओआईएस के साथ 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। वहीं फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। नोकिया 8 को 64 जीबी और 128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (256 जीबी तक) दिया जा सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 पर चलने की उम्मीद है।
Advertisement

नोकिया 8 लॉन्च तारीख
आने वाले इवेंट में एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 3310 फ़ीचर फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को भी पेश करने की उम्मीद है। इससके अलावा इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन में दो बजट नोकिया डिवाइस- नोकिया 3 और नोकिया 5 शामिल हैं। नोकिया 6 के साथ बाजार में नोकिया ने वापसी की है। और इस इवेंट में नोकिया 6 की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता का भी पता चलने की उम्मीद है।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल का आधिकारिक इवेंट रविवार को बार्सिलोना में होगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रत 9 बजे से होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, MWC, MWC 2017, Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, Nokia 8, Nokia P1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.