• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 8 फ्लैगशिप फोन के बारे में पता चला, 24 मेगापिक्सल कैमरा व 6 जीबी रैम से होगा लैस

नोकिया 8 फ्लैगशिप फोन के बारे में पता चला, 24 मेगापिक्सल कैमरा व 6 जीबी रैम से होगा लैस

नोकिया 8 फ्लैगशिप फोन के बारे में पता चला, 24 मेगापिक्सल कैमरा व 6 जीबी रैम से होगा लैस
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया ब्रांड का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने ख़बरें पहले भी आ चुकी हैं। अब इसके बारे में एक यूट्यूब चैनल ने ठोस खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन को नोकिया 8 के नाम से जाना जाएगा।  दूसरी तरफ, एचएमडी ग्लोबल द्वारा अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में नए नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। संभव है कि कथित नोकिया 8 हैंडसेट को भी पेश किया जाए।

यूट्यूब चैनल टैकटॉक ने नोकिया के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दो नई वीडियो ज़ारी किए हैं। वीडियो में नोकिया 8 के प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि नोकिया के यह फ्लैगशिप प्रोटोटाइप हैंडसेट सीईएस
2017 में मौज़ूद था।

पहले माना जा रहा था कि नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया पी1 होगा। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और ऐसे में नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को नाम नोकिया 8 में कुछ भी अटपटा नहीं लगता। याद दिला दें कि नोकिया के सभी पुराने क्लासिक फ्लैगशिप कैमराफोन में 8 का इस्तेमाल किया गया था। इनमें एन82, एन8 और 808प्योरव्यू शामिल हैं।


ख़बर है कि नोकिया 8 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, 6 जीबी रैम और 24 मेगापिक्सल कैमरा होगा। रियर कैमरा, ओआईएस और ईआईएस फ़ीचर के साथ आएगा। इसक अलावा इस फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और डुअल-फ्रंट स्पीकर हो सकता है। इस फोन में 64 या 128 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन का एक दूसरा किफ़ायती  हैंडसेट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा इसमें थोड़ा कम बेहतर कैमरा दिया जा सकता है। इस वीडियो में दोनों वेरिएंट को साथ-साथ दिखाया गया है।

वीडियो में देखें तो स्मार्टफोन में कोई फिज़िकल बटन नहीं है। वीडियो में दिख रही तस्वीरों से फोन के रियर पर कैमरा दिख रहा है। इससे लगता है कि मिड-रेंज वाले नोकिया 6 की तरह यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन दे सकती है। इन प्रोटोटाइप डिवाइस में एचआरएम लिखा है जिससे इन स्मार्टफोन में हार्ट रेट सेंसर होने की उम्मीद है।

इस बीच, नोकिया 6 स्मार्टफोन यूज़र का ख़ासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह फोन अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, Nokia 8, Nokia 8 leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »