नोकिया ब्रांड के और एंड्रॉयड स्मार्टफोन 26 फरवरी को होंगे लॉन्च

नोकिया ब्रांड के और एंड्रॉयड स्मार्टफोन 26 फरवरी को होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोकिया ई1 हो सकता है लॉन्च
  • एमडब्ल्यूसी 2017 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी
  • इस साल सात नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते रविवार को नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करके सबको चौंका दिया। नोकिया 6 को चीनी मार्केट के लिए पेश किया गया है। अब एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी एमडब्ल्यूसी 2017 का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना शहर में होगा।
 
hmd global nokia mwc invite

मीडिया को भेजे इनवाइट से पता चलता है कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड फोन 26 फरवरी को लॉन्च होंगे। मज़ेदार बात यह है कि यह तारीख भी रविवार है। हाल ही में लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि इस दिन नोकिया ई1 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें और डिज़ाइन स्केच कुछ दिन पहले लीक हुए थे। जानकारी मिली है कि कथित ई1 बजट स्मार्टफोन में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 या 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा।

नोकिया ई1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू होगा। कैमरे की बात करें तो नोकिया ई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

कंपनी इस इवेंट में चीन के अलावा दूसरे बाज़ारों में कुछ दूसरे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा, नोकिया 6 के लिए कंपनी ने चीन में जेडीडॉटकॉम को रिटेल पार्टनर बनाया है। 19 जनवरी को होने वाली पहली सेल के लिए स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) वाले नोकिया 6 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

एमडब्ल्यूसी 2017 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी और 2 मार्च तक चलेगी। कंपनी द्वारा इस साल सात नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Android Smartphones, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »