नोकिया पी1 एंड्रॉयड फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में यह है पता

नोकिया पी1 एंड्रॉयड फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में यह है पता
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 स्मार्टफोन से मार्केट में नोकिया ब्रांड की वापसी हुई है
  • अब मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया पी1 को पेश किए जाने की खबर है
  • यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है और इसके बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया 6 मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन से स्मार्टफोन मार्केट में नोकिया ब्रांड की वापसी हुई है। इस हैंडसेट को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया। चीन में पहली फ्लैश सेल में तो यह मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया पी1 स्मार्टफोन पेश करेगी। यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है और लॉन्च होने से पहले इसके बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। हमें नोकिया पी1 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में यह सबकुछ पता हैः

नोकिया पी1 कीमत और उपलब्धता
नोकिया पी1 के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है- 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज। 128 जीबी नोकिया पी1 की कीमत 800 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) से और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 950 डॉलर (करीब  64,700 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। जैसा कि हमने पहले बताया कि फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया जाएगा। यहीं पर आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की तारीख का ऐलान होगा। एचएमडी ग्लोबल 26 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करेगी। अगर नोकिया 6 के लॉन्च की रणनीति को समझें तो हो सकता है कि नोकिया पी1 को भी सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाए। संभव है कि नोकिया पी1 अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बाद में पहुंचे।

नोकिया पी1 डिज़ाइन
नोकिया पी1 रेंडर वीडियो के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह खूबसूरत दिखने वाला एंड्रॉयड डिवाइस है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट बायें किनारे पर है। वहीं, वॉल्यूम और पावर बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है। पिछले हिस्से पर कार्ल ज़ाइस का लेंस है और इसके नीचे मौज़ूद है नोकिया का लोगो। नोकिया पी1 के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। लीक हुई तस्वीरों में नोकिया पी1 के सिल्वर, ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर विकल्प नज़र आए हैं।

नोकिया पी1 स्पेसिफिकेशन
नोकिया पी1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.3 इंच का डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद रहेगी। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन फुल-एचडी या क्वाडएचडी हो सकता है। नोकिया पी1 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम होगा। हालांकि, खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 इस लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा। अब जब नोकिया पी1 एमडब्ल्यूसी में लॉन्च होने वाला है तो प्रोसेसर के चुनाव पर सवाल तो उठता है ही।

नोकिया पी1 के रियर हिस्से पर कार्ल ज़ाइस सर्टिफाइड 22.6 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। स्मार्टफोन में आईपी57 सर्टिफिकेशन रहने की उम्मीद है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है। यह क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी रहने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia P1, Nokia P1 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »