चीन की एक वेबसाइट पर एक नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को देखा गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के लिए चीनी वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। कथित नोकिया 8 को चीन में जेडीडॉटकॉम पर लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत 3,188 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) है। लेकिन, नोकिया 8 की ऑनलाइन लिस्टिंग पर भरोसा करना बेहद मुश्किल है।
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया पी1 स्मार्टफोन पेश होगा। यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है और लॉन्च होने से पहले इसके बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं।
नोकिया 6 की मिली ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच एचएमडी ग्लोबल द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया पी1 स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है।