Nokia 8.1 की कीमत लीक, इस दिन हो सकता है भारत में लॉन्च

Nokia X7 हैंडसेट का ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 को भारत में किस दिन लॉन्च किया जा सकता है,जानें। हैंडसेट की भारत में कीमत भी लीक हो गई है, लेख द्वारा नोकिया 8.1 के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानिए।

Nokia 8.1 की कीमत लीक, इस दिन हो सकता है भारत में लॉन्च

Nokia 8.1 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पाई से लैस हो सकता है नोकिया 8.1
  • 23,999 रुपये हो सकती है Nokia 8.1 की कीमत
  • Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट होगा Nokia 8.1
विज्ञापन
Nokia X7 हैंडसेट का ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 8.1 की कीमत 23,999 रुपये होगा। इस दाम में नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद Xiaomi Poco F1 और Honor Play स्मार्टफोन को टक्कर देगा। HMD Global के अन्य नोकिया स्मार्टफोन की तरह Nokia 8.1 भी एंड्रॉयड के स्टॉक वर्जन पर चलेगा।

एचएमडी ग्लोबल ने अभी लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू नहीं किया है। याद करा दें कि पिछले महीने नोकिया एक्स7 को चीन में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट का डिजाइन Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus से मिलता जुलता है।  पिछले महीने Nokia 8.1 को गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन के साथ स्पॉट किया गया था। नोकिया 8.1 के स्पेसिफिकेशन Nokia X7 से मिलते जुलते दिखाई दिए हैं। हालांकि, एक सबसे बड़ा बदलाव यह है कि नोकिया 8.1 Google के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 9.0 पाई से लैस हो सकता है।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत

भारत में नोकिया 8.1 कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,700 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 20,900 रुपये) में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,100 रुपये)। इस फोन को डार्क ब्लू, नाइट रेड, नाइट ब्लैक और मैजिक नाइट सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Nokia 8.1 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Nokia X7 का ग्लोबल अवतार हो सकता है Nokia 8.1, तो उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन मिलते जुलते हो। उम्मीद है कि Nokia 8.1 एंड्रॉयड पाई स्टॉक वर्जन पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया एक्स7 में बैटरी 3,500 एमएएच की है। उम्मीद है कि नोकिया 8.1 में भी 3,500 एमएएच का इस्तेमाल होगा और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • कमियां
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X7, Nokia X7 Price, Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »