Nokia 8.1 लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने Nokia 8.1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि नोकिया 8.1 को बीते हफ्ते दुबई में पेश किया गया था और यह चीन में लॉन्च Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट है।

Nokia 8.1 लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8.1 की कीमत 26,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 8.1 में
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है Nokia 8.1
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने Nokia 8.1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि नोकिया 8.1 को बीते हफ्ते दुबई में पेश किया गया था और यह चीन में लॉन्च Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट है। अहम खासियतों की बात करें तो Nokia 8.1 में 6.18 इंच का प्योरडिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 3500 एमएएच की बैटरी है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब स्मार्टफोन को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 8.1 की कीमत 26,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन ब्लू/ सिल्वर और आइरन/ स्टील रंग में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 25 दिसंबर से नामी रिटेलर स्टोर, Amazon India और Nokia.com/phones पर शुरू होगी। रिटेल स्टोर और नोकिया की वेबसाइट पर इस फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी। अमेज़न इंडिया पर फिलहाल नोटिफाई मी पेज होगा।

एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि Nokia 8.1 के साथ एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को 1 टीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 120 जीबी तक डेटा दिया जाएगा। सर्विफाई की ओर से 6 महीने तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी है। एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 
paggaq08

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • कमियां
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia India, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max में हो  सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा
  2. 27 इंच बड़ा सस्ता गेमिंग मॉनिटर ViewSonic ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. IND vs NZ Live: T20 World Cup फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला, यहां देखें LIVE फ्री!
  4. 98 इंच तक बड़े 4K Thunderbird 2026 Mini LED TV किए TCL ने लॉन्च, जानें कीमत
  5. 5 एंड्रॉयड ऐप आपकी जिंदगी को बना सकते हैं बेहद आसान!
  6. बेल्जियम के आधे जितनी बर्फ पिघली! अंटार्कटिका से मिल रहे संकट के संकेत
  7. Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा
  8. 13 हजार सस्ता खरीदें iQOO 15R, Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 15T में होगा 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Lenovo लॉन्च करेगी टैबलेट के साइज का फोन! 7.5 इंच बड़ा हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »