Nokia Mobiles

Nokia Mobiles - ख़बरें

  • Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
    HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
    एक लीक के अनुसार, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया गया है कि कंपनी पहले भी इस डील पर बातचीत कर चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल HMD या Microsoft की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो Lumia ब्रांड की वापसी की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि HMD भविष्य में Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी या नहीं।
  • Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
    Nokia 300 Power Bank फोन को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। यह एक मजबूत बॉडी के अंदर पेश किया गया है। साथ ही इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी मिल जाती है। फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जो एक फीचर फोन के लिहाज से बहुत बड़ा हाइलाइट है।
  • वापस आ रही है एक दौर की फेवरेट Nokia Asha सीरीज? डिजाइन देखकर ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें
    HMD Global कथित तौर पर Asha ब्रांड को फिर से बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। एक लीक रिपोर्ट में HMD Asha 505 और Asha 305 की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Asha 505 में 5 इंच HD डिस्प्ले, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 3000mAh बैटरी और Android 14 Go Edition मिल सकता है। फोन का डिजाइन पुराने Nokia Lumia 830 से प्रेरित बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
  • Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
    Nokia की ओर से मार्केट में चार नए फीचर फोन लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G, और Nokia 200 4G को मार्केट में उतारा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें 4G कनेक्टिविटी दी गई है। ये S30+ OS पर रन करते हैं। फोन में 1450mAh की बैटरी है।
  • 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
    Nokia Asha 305 फिर से लौट रहा है! कंपनी का यह फोन अब HMD पेश करने जा रही है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। HMD Asha 305 के नाम से यह लॉन्च हो सकता है। फोन 14 साल के बाद मार्केट में आ रहा है।
  • भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
    मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने में भारतीयों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में औसतन हरेक यूजर महीने में 31GB डेटा की खपत कर रहा है। यह आंकड़ा नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्राडबैंड सूचकांक में निकल कर सामने आया है। AI आधारित ऐप, हाई क्वालिटी 4K वीडियो, और क्लाउड गेमिंग ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण यह खपत यहां पहुंची है।
  • Nokia 800 Tough: 6 साल बाद वापसी कर रहा है Nokia का चट्टान सी मजबूती वाला फीचर फोन!
    पिछले महीने HMD Global और Nokia के बीच लाइसेंसिंग डील को आगे बढ़ाए जाने की खबर सामने आई थी। अब ऐसा लगता है कि इस रिन्यूड पार्टनरशिप का पहला नतीजा जल्द ही मार्केट में दिख सकता है। एक ताजा लीक के मुताबिक कंपनी एक नया रग्ड कीपैड फोन तैयार कर रही है, जो Nokia 800 Tough का सेकंड जनरेशन मॉडल होगा। Nokia 800 Tough को 2019 में लॉन्च किया गया था। जैसा की नाम से पता चलता है, यह एक रग्ड फीचर फोन था और KaiOS पर चलता था। इसमें बड़ी बैटरी थी और साथ ही यूजर्स को Facebook व WhatsApp जैसे ऐप्स भी प्री-इंस्टॉल्ड मिलते थें।
  • स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई पार्टनरशिप कर सकती है Nokia
    अगले वर्ष नोकिया के पास अपने लाइसेंस को किसी अन्य मोबाइल मैन्युफैक्चरर को बेचने की छूट होगी, जो इसकी ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कर सकता है। हालांकि, नोकिया या HMD Global ने यह जानकारी नहीं दी है कि अगले वर्ष एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद उनकी क्या योजना है। पिछले वर्ष फरवरी में HMD Global ने अपनी ब्रांडिंग के साथ Android स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फैसला किया था।
  • मोबाइल सर्विसेज हो सकती हैं महंगी, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ बढ़ाने की योजना
    दुनिया में भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जहां टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए अधिक टैरिफ नहीं है। इस स्थिति में जल्द बदलाव हो सकता है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इस वर्ष के अंत तक टैरिफ में दोबारा बढ़ोतरी कर सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियां इस वर्ष टैरिफ को 10-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं।
  • टेलीकॉम कंपनियों को जल्द पूरा करना होगा कॉलर ID सिस्टम का ट्रायल, DoT ने दिया निर्देश
    टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को इस फीचर के इंटर-ऑपरेटर ट्रायल को शुक्रवार तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस फीचर के लिए आधुनिक नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। इस वजह से यह फीचर केवल 4G और 5G स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध होगा। Reliance Jio इसके लिए अपनी CNAP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।
  • एयरटेल की 5G और ब्रॉडबैंड सर्विस होगी बेहतर, Nokia, Qualcomm को दिया कॉन्ट्रैक्ट
    इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू की जानकारी नहीं मिली है। इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है।
  • HMD यूजर्स को महाकुंभ मेले में मिलेंगी फोन रिपेयर, रीप्लेसमेंट जैसी ढेरों खास सुविधाएं!
    HMD ने महाकुंभ मेला 2025 में अपने खास सर्विस सपोर्ट कैंप लगाए हैं। अगर आपके पास एक HMD स्मार्टफोन, या Nokia फीचर फोन है तो मेले में आप इसे रिपेयर करवा सकते हैं। जिन यूजर्स के पास 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी है उनके लिए डिवाइस को रिप्लेस भी किया जाएगा। जब तक आपका फोन रिपेयर होता है, तब तक कंपनी आपको इस्तेमाल के लिए दूसरा फोन भी उपलब्ध करवाएगी।
  • Blinkit से 10 मिनट में होगी iPhone और कई स्मार्टफोन्स की डिलीवरी
    ब्लिंकिट की इस सर्विस में स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की डिलीवरी भी शामिल होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में शुरू किया गया है। Xiaomi और Nokia की बेस्ट सेलिंग रेंज की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट ने इन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।
  • अलविदा Nokia! भारत में अब नहीं बिकेंगे नोकिया स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट में भी हुए डिस्कंटीन्यू
    HMD ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए एक अलग डेडिकेटिड पेज बनाया है, जहां सभी उपलब्ध स्मार्टफोन 'Discounted' मार्क किए जा चुके हैं। HMD ने अभी तक खुले तौर पर Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के बंद किए जाने की घोषणा नहीं की है। कुछ ऐसा ही HMD की इंडिया वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां देश में लॉन्च हुए एकमात्र Nokia G42 5G को एक अलग माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया है। खबर लिखते समय तक यहां स्मार्टफोन 'Discontinued' दिखाई दे रहा था। हालांकि, भारत में कुछ बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मॉडल खरीदने के लिए उपलब्ध था।

Nokia Mobiles - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »