Nokia 8.1 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Nokia 8.1 को आज दुबई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Nokia X7 हैंडसेट का ही ग्लोबल वेरिएंट होगा।

Nokia 8.1 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Nokia X7 को इस साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
  • Nokia 3.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Nokia 2.1 Plus भी लॉन्च हो सकता है एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में
विज्ञापन
Nokia 8.1 को आज दुबई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Nokia X7 हैंडसेट का ही ग्लोबल वेरिएंट होगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते महीने ही बुधवार के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजा था। इस इनवाइट तीन फोन साफ नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में Nokia 8.1 के साथ Nokia 3.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 3.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस भारतीय मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। संभव है कि Nokia 2.1 का भी एक नया वेरिएंट लाया जाए, Nokia 2.1 Plus के नाम से। कौन सा फोन लॉन्च होगा और कौन सा नहीं? इसके लिए आप गैजेट्स 360 की वेबसाइट पर Nokia 8.1 के लॉन्च का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
 

Nokia 8.1 कीमत (अनुमानित), लॉन्च लाइव स्ट्रीम

Nokia X7 को इस साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। अगर वाकई में नोकिया 8.1 हैंडसेट नोकिया एक्स7 का ग्लोबल अवतार है तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 18,000 रुपये होगी। इसका 6 जीबी रैम/ 64 जीबी मॉडल करीब 21,200 रुपये का होगा और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी मॉडल करीब 26,500 रुपये का। याद रहे कि नोकिया 5.1 प्लस को भारतीय मार्केट में 10,999 रुपये में उतारा गया था। वहीं, नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में।


Nokia 8.1 के लॉन्च इवेंट के बारे में बता दें कि यह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे आयोजित होगी। हमेशा की तरह गैजेट्स 360 आपको पल-पल की खबरों के साथ अपडेट रखेगा।
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन (अनुमान)

अगर नोकिया 8.1 वाकई में नोकिया एक्स7 का ग्लोबल वेरिएंट है तो दोनों ही मॉडल के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे। Nokia 8.1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा और उसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट हो सकता है।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैटरी 3,500 एमएएच की हो सकती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • कमियां
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »