नोकिया 6, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 3310 (2017) के लॉन्च को लेकर अहम जानकारी

नोकिया ने एक तरह से नए नोकिया 3310 (2017) और अन्य नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लॉन्च योजना की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक, नए नोकिया फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई-जून में लॉन्च होंगे।

नोकिया 6, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 3310 (2017) के लॉन्च को लेकर अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • नए नोकिया फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई-जून में लॉन्च होंगे
  • स्टार वार्स डे के मौके पर सिनेमा पर आधारित एक वीडियो यूट्यूब पर साझा
  • वीडियो में नोकिया के लेटेस्ट स्मार्टफोन की मिली झलक
विज्ञापन
नोकिया ने एक तरह से नए नोकिया 3310 (2017)  और अन्य नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लॉन्च योजना की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक, नए नोकिया फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई-जून में लॉन्च होंगे।

कंपनी ने स्टार वार्स डे के मौके पर सिनेमा पर आधारित एक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया है। इस वीडियो में हमें नोकिया 3310 (2017), नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की झलक मिलती है। इसके बाद ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब प्लेटफॉर्म के जरिए कई यूज़र ने नोकिया से इन फोन की उपलब्धता के बारे में पूछा।

ऐसे ही एक सवाल के जवाब में नोकिया मोबाइल के आधिकारिक ट्विटर ने लिखा, "हम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई-जून में लॉन्च करेंगे। अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!" एक और ट्विटर यूज़र ने यह जानना चाहा कि नोकिया फोन ब्राज़ील में कब तक पेश किए जाएंगे तो इस पर नोकिया का जवाब था, "हमारी इन फोन को ग्लोबल मार्केट में दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में पेश करने की योजना है। हम इससे ज़्यादा अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते।"

दूसरी तरफ, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल सोमवार को भारत में मीडिया के लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल 8 मई को खुलासा कर सकती है कि नोकिया ब्रांड के फोन कब तक भारत में लॉन्च होंगे। याद रहे कि कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किए थे। वहीं, नोकिया 3310 (2017) की भी नए अवतार में वापसी हुई थी। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उसका लक्ष्य 2017 की दूसरी तिमाही में 120 देशों में वापसी करने की है।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च करते वक्त जानकारी दी गई थी कि नोकिया 3310 (2017) की कीमत 49 यूरो होगी, यानी 3,500 रुपये के बराबर। नोकिया 6 का दाम 229 यूरो (करीब 16,000 रुपये) है जबकि नोकिया 3 और नोकिया 5 की कीमत क्रमशः 139 यूरो (करीब 9,750 रुपये) और 189 यूरो (करीब 13,250 रुपये) होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphone, Nokia 6, Nokia 5
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »