Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

HMD Global ने Nokia 5 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है।

Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है Nokia 5
  • 2017 में एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था नोकिया 5
  • पिछले साल Nokia 5 को मिला था एंड्रॉयड 8 ओरियो अपडेट
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 5 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। हाल ही में कंपनी के प्रबंधक द्वारा अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की गई है। नोकिया 5 के लिए अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी Nokia 5 यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ Nokia 5 को जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है।

याद करा दें कि, 2017 में नोकिया 5 को एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था और फिर पिछले साल हैंडसेट को एंड्रॉयड 8 ओरियो अपडेट मिला था। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके Nokia 5 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की जानकारी दी थी। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को जारी किया गया है, ऐसे में सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लगेगा। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स में जाएं और फिर सिस्टम अपडेट पर जाकर अपडेट की जांच करें।

कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि भारत के अलावा नीदरलैण्ड और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी Nokia 5 यूजर्स को अपडेट मिलने लगा है। ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक, नोकिया 5 को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर V6.12E है। अपडेट के साथ नया नेविगेशन सिस्टम, नए सेटिंग्स मेन्यू समेत कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अडैप्टिव बैटरी और अडैप्टिव ब्राइटनेस जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं। Nokia 5 को मिले Android 9 Pie अपडेट का फाइल साइज 1663 एमबी है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 5, HMD Global, Android 9 Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »