Nokia 5.3 की तस्वीर लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

Nokia 5.3 में 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा।

Nokia 5.3 की तस्वीर लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

Nokia का लॉन्च इवेंट 19 मार्च को

ख़ास बातें
  • Nokia 5.3 का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • नोकिया 5.3 हो सकता है चार रियर कैमरों से लैस
  • 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है नोकिया 5.3 में
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 19 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कई नोकिया हैंडसेट से पर्दा उठाया जा सकता है। इनमें से एक डिवाइस Nokia 5.2 होगा। पहले इसी डिवाइस को Nokia 5.2 के नाम से लॉन्च किए जाने की जानकारी थी। अब लॉन्च इवेंट से पहले नोकिया 5.3 की कथित तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इसके अलावा ग्रीन रंग वेरिएंट की पुष्टि होती है। इन सब के अलावा नोकिया 5.3 के स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस बार कैमरे और प्रोसेसर को लेकर विस्तृत जानकारी मिली है।

Nokia 5.3 की यह तस्वीर Zoksh यूज़रनेम वाले एक शख्स ने ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर के बारे में सबसे पहले जानकारी NokiaPowerUser द्वारा दी गई। इस तस्वीर में नोकिया 5.3 का मैट ग्रीन फिनिश के साथ नज़र आ रहा है जो Nokia 7.2 के सियान ग्रीन कलर ऑप्शन जैसा ही है। फोन के सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में चार लेंस रिंग-लाइक अरेंजमेंट में दिख रहे है। वहीं एलईडी फ्लैश उनके बीच में स्थित है। तस्वीर में दिख रहा है कि कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है।

टिप्सटर के अनुसार फोन का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। इस फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।

अन्य रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया के अगामी फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत $180 (लगभग 13,200 रुपये) होगी। नोकिया 5.3 में ऑउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 होने का दावा है। यह फोन तीन रंगों के विकल्प में मिलेगा- चारकोल, सियान ग्रीन और सैंड।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »