Nokia 5.1 Plus, Nokia 6.1 Plus में कितना दम? पहली नजर में

HMD Global ने Nokia 2.1, Nokia 5.1 के बाद भारत में Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को भी लॉन्च कर दिया है। नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को इस्तेमाल करने के बाद हमारा अनुभव क्या रहा आज हम आपको बताएंगे।

Nokia 5.1 Plus, Nokia 6.1 Plus में  कितना दम? पहली नजर में
ख़ास बातें
  • भारत में 30 अगस्त से शुरू होगी नोकिया 6.1 प्लस की बिक्री
  • Nokia के दोनों हैंडसट 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं
  • सितंबर में सेल के दौरान उठेगा Nokia 5.1 Plus की कीमत से पर्दा
विज्ञापन
HMD Global ने Nokia 2.1, Nokia 5.1 के बाद भारत में Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को भी लॉन्च कर दिया है। नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस में आपको नॉच डिस्प्ले और ग्लास बैक पैनल मिलेगा। मई 2018 में कंपनी ने नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को  Nokia X6 और Nokia X5 के नाम से चीन में लॉन्च किया था। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। Nokia के दोनों हैंडसट 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं। हमने दोनों स्मार्टफोन के साथ थोड़ा समय बिताया, आइए आपको बताते हैं इनके बारे में।

नोकिया 5.1 प्लस का नॉच नोकिया 6.1 प्लस के मुकाबले थोड़ा बड़ा है। नॉच के अलावा Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus में बॉर्डर नहीं है। स्मार्टफोन के निचले हिस्से में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia कंपनी का लोगो दिया है। नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस ग्लोस ब्लैक, ग्लोस व्हाइट और ग्लोस मिडनाइट ब्लू तीन कलर में मिलेंगे। ग्लोस लुक काफी आकर्षक है लेकिन ग्लास बैक पैनल होने की वजह से इसके गंदे होने और उंगलियों के निशान के छाप पड़ सकते हैं। Nokia 5.1 और Nokia 6.1 वजन में थोड़े भारी और मजबूत हैंडसेट हैं। तो वहीं नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस काफी कम वजन वाले स्मार्टफोन हैं।

नोकिया के दोनों ही हैंडसेट कॉम्पैक्ट और पॉकेट में फिट आने वाले हैंडसेट हैं। कर्व्ड एज और आस्पेक्ट रेशियो की वजह से Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को हाथ में आसानी से पकड़ा जा सकता है। नोकिया के दोनों ही हैंडसेट का बैक पैनल दिखने में एक जैसा है। बैक पैनल पर आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और इसके ठीक नीचे वर्टिकल में Nokia लिखा है। सबसे नीचे आपको एंड्रॉयड वन लोगो नजर आएगा। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। कुछ समय फोन के साथ बिताने पर जब हमने फिंगरप्रिंट सेंसर को टेस्ट किया तो हमने पाया कि यह काफी तेज काम करता है। एचएमडी ग्लोबल के दोनों ही स्मार्टफोन फेस रिकगनिशन से लैस हैं, इसके फीचर के बार में हम आपको विस्तार से अपने फुल रिव्यू में बताएंगे। दोनों ही हैंडसेट में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन के निचले हिस्से पर लाउडस्पीकर मिलेगा।
 
Nokia5plus

Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। नोकिया 5.1 प्लस में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। थोड़ी समय फोन का इस्तेमाल करने पर हमने पाया कि नोकिया 6.1 प्लस की डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल काफी बेहतरीन है जिस वजह से आप इससे संतुष्ट होंगे। हालांकि, Nokia 5.1 Plus का व्यूइंग एंगल आपको निराश कर सकता है। डिस्प्ले की विस्तार से जांच करने के बाद हम आपको इसका फूल रिव्यू देंगे।

Nokia 6.1 Plus में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Asus ZenFone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro में भी हुआ है। असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत 10,999 रुपये और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रुपये है। Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट लगी है। फेस डिटेक्ट करने, फोटो और वीडियो की बेहतर क्वालिटी के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट का इस्तेमाल हुआ है। नोकिया 5.1 प्लस में आपको 3 जीबी रैम मिलेगी।

दोनों ही हैंडसेट कम समय में फर्स्ट पार्टी ऐप्लिकेशन को ओपन करते हैं और हमें कैमरा ऐप में भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। नोकिया 5.1 प्लस को इस्तेमाल करते समय थोड़ी परेशानी जरूर हुई क्योंकि यह कई बार बीच में क्रैश हुआ। एचएमडी ग्लोबल के प्रतिनिधि ने बताया कि फोन अभी प्री-प्रोडक्शन सॉफ्टवेयर पर चल रहा है। Nokia 6.1 Plus की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और Nokia 5.1 Plus में 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। दोनों ही हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी मौजूद है। नोकिया के दोनों स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं। यह आपको स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देंगे और साथ ही दो साल तक एंड्रॉयड वर्जन और तीन साल तक हर महीने सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। HMD Global ने इस बात को कंफर्म किया है कि दोनों स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा।
 
Nokia6plus

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। Nokia 5.1 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, दोनों ही सेंसर का अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया 6.1 प्लस में डुअल एलईडी फ्लैश और नोकिया 5.1 प्लस में सिंगल एलईडी फ्लैश मौजूद है। Nokia 6.1 Plus के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। Nokia 5.1 Plus के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। कैमरा ऐप में लाइव बोकेह मोड, एआर स्टीकर्स, डुअल-साइट मोड, ब्यूटी मोड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्ट्रेट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।  

Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus दिखने में काफी अच्छे हैं और दोनों स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करते हैं। Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 30 अगस्त से Flipkart और Nokia.com पर होगी। यह पतले और कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन इस दाम में रेडमी नोट 5 प्रो और असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को कड़ी चुनौती देंगे। HMD Global ने भारत में Nokia 5.1 Plus की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। नोकिया 5.1 प्लस की बिक्री सितंबर के अंत तक शुरू होगी, यह हैंडसेट Realme 1 और  ZenFone Max Pro M1 के कम वर्जन वाले हैंडसेट को टक्कर देगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता! मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
  2. Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट सैमसंग फोन, जानें कीमत
  3. Vivo V60e को Rs 8000 से सस्ता खरीदने का मौका, 6500mAh बैटरी, 200MP का है कैमरा
  4. AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
  5. Pixel 10a की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, पहले बुक करने वालों को मिलेंगे कई ऑफर्स
  6. Vivo V70, V70 Elite का इंडिया लॉन्च 19 फरवरी को, इस प्राइस रेंज में आएंगे 6500mAh बैटरी वाले फोन्स
  7. Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  8. परफॉर्मेंस में Red Magic से लेकर Vivo और OnePlus ने मारी बाजी, AnTuTu ने जारी की टॉप 10 फोन की लिस्ट
  9. भारत की पहली सहकारी राइड ऐप Bharat Taxi आज हो रही लॉन्च, Ola और Uber यूजर्स पर कैसे होगा असर
  10. 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 चार्जिंग हो सकता है मैग्नेटिक केस
  3. Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा, ये फीचर्स होंगे खास
  5. Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट सैमसंग फोन, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट खिसकी! मिल सकती है 12GB रैम, 9000mAh बैटरी
  7. Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम
  8. iQOO 15 Ultra vs OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25 5G: जानें 80K में कौन सा फोन है बेस्ट
  9. 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. परफॉर्मेंस में Red Magic से लेकर Vivo और OnePlus ने मारी बाजी, AnTuTu ने जारी की टॉप 10 फोन की लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »