• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 3 और नोकिया 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके सारे स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 और नोकिया 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके सारे स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 और नोकिया 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर पेश किया गया
  • नए नोकिया 3 स्मार्टफोन की कीमत 139 यूरो (करीब 9,800 रुपये) है
  • नोकिया 5 हैंडसेट 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) में मिलेगा
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर पेश किया गया। इसके साथ कंपनी ने नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, कंपनी के लोकप्रिय नोकिया 3310 स्मार्टफोन की नए अवतार में वापसी हो गई।

नए नोकिया 3 स्मार्टफोन की कीमत 139 यूरो (करीब 9,800 रुपये) है, जबकि नोकिया 5 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) में मिलेगा। वहीं, नोकिया 6 स्मार्टफोन को 229 यूरो में बेचा जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में पेश किए जाएंगे। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि नोकिया 6 को भी भारतीय मार्केट में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

नोकिया 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। वहीं, नोकिया 5 में लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान ज़ोर देकर कहा कि एंड्रॉयड पर चलने वाले नए नोकिया स्मार्टफोन को लगातार अपडेट मिलता रहेगा। कई अन्य एंड्रॉयड नूगा स्मार्टफोन की तरह नोकिया 3 और नोकिया 5 में यूज़र को गूगल फोटो ऐप पर अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। दोनों ही स्मार्टफोन के सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट उपलब्ध हैं, इनकी उपलब्धता मार्केट पर निर्भर करेगी।

नोकिया 3
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा।
 
nokia

नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट कता है।

नोकिया 5
दूसरी तरफ, नोकिया 5 में आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 की मेटल बॉडी की तारीफ की है। नोकिया 3 की तरह नोकिया 5 के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। नोकिया 5 को भी कंपनी की ओर से रेगुलर अपडेट मिलेगा।

नोकिया 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »