• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 6 अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए लॉन्च, भारत में भी जल्द ही मिलेगा

नोकिया 6 अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए लॉन्च, भारत में भी जल्द ही मिलेगा

नोकिया 6 अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए लॉन्च, भारत में भी जल्द ही मिलेगा
ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर एचएमडी ग्लोबल ने दी यह जानकारी
  • अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 229 यूरो (करीब 16,117 रुपये) होगी
  • कंपनी ने इस फोन का आर्क ब्लैक वेरिएंट भी पेश किया है
विज्ञापन
नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ज़रिए नोकिया ब्रांड ने तीन साल बाद स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की थी। बता दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाते हैं। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर कंपनी ने नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। गौरतलब है कि नोकिया 6 को जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। और अब तक यह सिर्फ चीन में उपलब्ध था।

एमडब्ल्यूसी में नोकिया के कीनोट एड्रेस में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 229 यूरो (करीब 16,117 रुपये) होगी। कंपनी ने इस फोन का आर्क ब्लैक वेरिएंट भी पेश किया है। इस लिमिटेड एडिशन फोन का दाम 299 यूरो (करीब 21,043 रुपये) होगा। इवेंट में कंपनी ने भारतीय मार्केट को लेकर स्पष्ट तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन इसका यहां आना लगभग तय है। भारत में भी कीमत इसे के आसपास होगी। बता दें कि नोकिया 6 को 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान कंपनी ने नोकिया 3 और नोकिया 5 को भी लॉन्च किया।

बता दें कि नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6, Nokia 6 India, Nokia 6 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »