नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन एक साथ 120 देशों में होंगे लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 12:30 IST
ख़ास बातें
  • इन तीनों स्मार्टफोन को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है
  • इन फोन को एक साथ 120 बाज़ारो में लॉन्च किया जाएगा
  • अलग-अलग देशों में कीमतें भिन्न होंगीं
एचएमडी ग्लोबल ने इस साल की शुरुआत के साथ ही कई नोकिया फोन जारी किए हैं। लेकिन अभी तक बाज़ार में (सिर्फ चीन में) नोकिया 6 को ही उपलब्ध कराया गया है। दूसरे नोकिया  फोन, जैसे नोकिया 3 और नोकिया 5 को दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की घोषणा की। अब, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन को 120 बाज़ारों में जारी करने की तारीख की पुष्टि कर दी है।

कंपनी ने नोकियापावरयूज़र को बताया कि नोकिया सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन को दूसरी तिमाही में एक साथ 120 बाज़ारों में पेश किया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एचएमडी के पास नोकिया 3, 5 और 6 को 2017 की दूसरी तिमाही में एक साथ 120 बाज़ारों में लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योज़ना है। यह महत्वाकांक्षी इसलिए है, क्योंकि एचएमडी एक स्टार्टअप है, हालांकि इइसे नोकिया और फॉक्सकॉन का सपोर्ट हासिल है।''
Advertisement

नोकिया 6 को जनवरी में चीन में जारी किया गया था। और इसके बाद एचएमडी ने नोकिया 3 व नोकिया 5 स्मार्टफोन को पिछले महीने एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किया था।

एचएमडी ग्लोबल के भारत में वाइड प्रेसिडेंट, अजय मेहता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि एंड्रॉयड फोन भारत में मई के अंत तक या जून की शुरुआत में आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने उन्होंने संकेत दिए कि नोकिया 3310 (2017) थोड़ा जल्दी भारत पहुंच सकता है। मेहता ने यह भी बताया कि इन फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 'मेक इन इंडिया' विकल्प के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।
Advertisement


गैज़ेट्स 360 ने एचएमडी ग्लोबल के सीईओ आर्टो न्यूमेला ने भी बात की। और उन्होंने कंपनी की जनवरी में हुई वापसी के दौरान नोकिया से उनके पारदर्शी रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने नए 3310 फ़ीचर फोन में व्हाट्सऐप आने को खारिज़ कर दिया। इसके अलावा उन्होंने इन स्मार्टफोन के लिए रेगुलर सॉफ्टवेयर अपडेट पर कंपनी के फोकस पर भी बात की। नोकिया ने हाल ही में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 में मंथली सिक्योरिटी अपडेट देने की भी पुष्टि की थी।
Advertisement


कीमत की बात करें तो नए नोकिया 3 की कीमत 139 यूरो (करीब 9,800 रुपये) जबकि नोकिया 5 की कीमत 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) है। वहीं, दूसरी तरफ़ नोकिया 6 229 यूरो (करीब 16,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। नोकिया 3310 (2017) 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) के साथ बजट रेंज में रहेगा।
Advertisement


जहां नोकिया 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगाा पर चलता है वहीं नोकिया 5 एंड्रॉयड 7.1.1. नूगा पर चलता है। दोनों ही स्मार्टफोन सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होंगे हालांकि इसकी उपलब्धता अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से होगी। नोकिया 3 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, एक क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरा और 2650 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement


नोकिया 5 में फिंगरप्रइंट सेंसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (720x1280 पिक्सल), 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसके अलावा नोकिया 6 में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 3000 एमएएच बैटरी, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (अपर्चर एफ/2.0) है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3 Launch, Nokia 5 Launch, nokia 6 launch, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.