नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 यूज़र के लिए वोडाफोन का डेटा ऑफर

वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के साथ साझेदारी का ऐलान किया। इस पार्टनरशिप के तहत भारत में Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 के यूज़र के लिए अतिरिक्त डेटा ऑफर पेश किया गया है।

नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 यूज़र के लिए वोडाफोन का डेटा ऑफर
ख़ास बातें
  • Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 के यूज़र के लिए अतिरिक्त डेटा ऑफर पेश
  • नोकिया 3 या नोकिया 5 खरीदने वालों को अतिरिक्त 4 जीबी डेटा
  • नोकिया 6 यूज़र 1 जीबी के रीचार्ज पर अतिरिक्त 9 जीबी डेटा पाएंगे
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के साथ साझेदारी का ऐलान किया। इस पार्टनरशिप के तहत भारत में Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 के यूज़र के लिए अतिरिक्त डेटा ऑफर पेश किया गया है।

नए Vodafone ऑफर में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के यूज़र को अतिरिक्त 3जी या 4जी डेटा मिलेगा। नोकिया 3 या नोकिया 5 खरीदने वाले वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहक 1 जीबी इंटरनेट डेटा खरीदने पर अतिरिक्त 4 जीबी डेटा पाएंगे। यह ऑफर तीन महीने या तीन रीचार्ज लिए है। वहीं, नोकिया 6 यूज़र 1 जीबी के रीचार्ज पर अतिरिक्त 9 जीबी डेटा पाएंगे। इस ऑफर के साथ भी तीन महीने या तीन रीचार्ज की सीमा है। कंपनी ने बताया है कि रीचार्ज पैक की कीमत सर्किल पर निर्भर करेगी।

वहीं, पोस्टपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन ने बताया है कि Nokia 3 और Nokia 5 के यूज़र 4 जीबी अतिरिक्त डेटा तीन बिलिंग साइकल के लिए पाएंगे। हालांकि, इसके लिए कम से कम 1 जीबी डेटा वाला प्लान एक्टिव होना चाहिए। वहीं, नोकिया 6 के यूज़र को 9 जीबी 4जी या 3जी डेटा मिलेगा।

वोडाफोन ने बताया है कि नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के साथ मिलने वाला अतिरिक्त डेटा ऑफर वोडाफोन के सभी सर्किल में उपलब्ध होगा। हालांकि, वोडाफोन के आईसीआर सर्किल (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) के ग्राहकों को 2जी स्पीड में डेटा मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »