Nokia 2.3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia 2.3 यूज़र द्वारा ट्विटर पर साझा किए स्क्रीनशॉट के आधार पर इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न v2.230 है और साइज़ 1.1 जीबी है

Nokia 2.3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia 2.3 फोन पिछले साल दिसंबर में हुआ था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia 2.3 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न v2.230 है
  • लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता था
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट अपने साथ लाया मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच
विज्ञापन
Nokia 2.3 को लॉन्च किए चार महीनों बाद एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट फेज़ में रोलआउट किया गया है, अभी महज 10 प्रतिशत लोगों को ही यह अपडेट मिल पाया है। जिन देशों में यह एंड्रॉयड 10 अपडेट पहले फेज़ में ज़ारी किया गया है, उनमें भारत के अलावा बांग्लादेश, फ्रांस, मलेशिया, नेपाल और यूएई भी शामिल हैं। Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के एक स्टाफ मेंबर ने नोकिया 2.3 कम्युनिटी फोरम पर ऐलान किया कि पहले फेज़ में जो देश शामिल हैं, उन सभी को यह एंड्रॉयड 10 अपडेट 26 अप्रैल तक ज़ारी कर दिया जाएगा।

HMD Global के स्टाफ मेंबर ने Nokia 2.3 के कम्युनिटी फोरम पर यह भी कहा कि उन देशों की भी जानकारी साझा की जाएगी, जिन्हें दूसरे फेज़ में यह एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने वाला है। बता दें कि भारत पहले फेज में है।

Nokia 2.3 यूज़र द्वारा ट्विटर पर साझा किए स्क्रीनशॉट के आधार पर इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न v2.230 है और साइज़ 1.1 जीबी है। इस अपडेट में मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 10 के डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई, गेस्चर नेविगेशन और प्राइवेसी व लोकेशन के लिए एडिशनल कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

अपने डिवाइस में इस अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन में जाएं और सिस्टम अपडेट कर दें।

याद दिला दें, नोकिया 2.3 फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »