Nokia 2.3, Nokia 7.2, Nokia 110: ये नोकिया स्मार्टफोन हुए महंगे

Nokia 6.2 भी अब 13,168 रुपये कीमत में रिटेल होगा, जो पहले 12,499 रुपये में बेचा जा रहा था। भारत सरकार ने GST को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

Nokia 2.3, Nokia 7.2, Nokia 110: ये नोकिया स्मार्टफोन हुए महंगे

Nokia 2.3 अब भारत में 7,585 रुपये कीमत में बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • Nokia 110 की अब भारत में कीमत हुई 1,599 रुपये
  • Nokia 2.3, Nokia 7.2 की कीमतों में भी बढ़ोतरी
  • Nokia 3.2, Nokia 4.2 और 9 PureView भी अब बिकेंगे महंगे
विज्ञापन
HMD Global ने भारत में अपने फोन की कीमतों बढ़ा दी है। भारत सरकार ने स्मार्टफोन्स पर GST को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, और टैक्स में हुई इस बढ़ोतरी के कारण, स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की कीमत भी बढ़ा रही हैं। Nokia 2.3, Nokia 110, Nokia 6.2, Nokia 7.2, Nokia 105, Nokia 2.2, Nokia 4.2, Nokia 3.2 और Nokia 9 PureView कुछ ऐसे फोन हैं जो अब बढ़ी हुई कीमतों के साथ लिस्ट कर दिए गए हैं।

Nokia 2.3 कंपनी की साइट पर अब 7,585 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी प्रकार Nokia 110 की अब भारत में कीमत 1,599 रुपये हो गई है। Nokia 6.2 भी अब 13,168 रुपये कीमत में रिटेल होगा, जो पहले 12,499 रुपये में बेचा जा रहा था। इस साल की शुरुआत में भारत में Nokia 7.2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 18,599 रुपये से घटा कर 15,499 रुपये कर दी थी। हालांकि नई जीएसटी दर लागू होने के बाद अब फोन की कीमत फिर बढ़ गई है। अब नोकिया 7.2 मार्केट में 16,330 रुपये में बेचा जाएगा।

Nokia 105, Nokia 2.2, Nokia 3.2 और Nokia 4.2 फोन अब क्रमशः 1,053 रुपये, 6,320 रुपये, 8,428 रुपये और 10,008 रुपये में बेचे जाएंगे। इसी प्रकार एचएमडी ग्लोबल ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Nokia 9 PureView को भी भारत में 49,999 रुपये से बढ़ा कर 52,677 रुपये कर दिया है।

सभी नोकिया स्मार्टफोन अपनी नई कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »