Nokia 2.4 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन आए सामने

Nokia का यह नया डिवाइस ‘HMD Global Wolverine' नाम से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग से यह जानकारी हासिल नहीं होती कि आखिर इस फोन का असल नाम क्या होगा।

Nokia 2.4 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन आए सामने

Nokia 2.4 में हो सकता है एंड्रॉयड 10

ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
  • खबरों के अनुसार, 'Wolverine' आगामी नोकिया 2.4 का कोडनेम है
  • नोकिया 2.4 फोन Nokia 2.3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा
विज्ञापन
Nokia का नया फोन गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, कथित रूप से माना जा रहा है कि यह Nokia 2.4 स्मार्टफोन हो सकता है। फोन को ‘HMD Global Wolverine' नाम से बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लिस्टिंग से सामने आई है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह नोकिया स्मार्टफोन MediaTek MT6762V/WB चिपसेट से लैस होगा, जो मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि 'वूल्वरिन' डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

Nokia का यह नया डिवाइस ‘HMD Global Wolverine' नाम से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग से यह जानकारी हासिल नहीं होती कि आखिर इस फोन का असल नाम क्या होगा। लेकिन NokiaPowerUser ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ‘Wolverine' आगामी Nokia 2.4 का कोडनेम है। यह मॉडल Nokia 2.3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। जैसा कि हमने बताया गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह नोकिया 2.4 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम दिया जाएगा।

इस एंट्री-लेवल डिवाइस को बेंचमार्क टेस्ट में ठीक-ठाक स्कोर भी प्राप्त हुए हैं, जो सिंगल-कोर स्कोर 136 है और मल्टी-कोर स्कोर 497 हैं। इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग स्मार्टफोन के बारे में थोड़ा बहुत और खुलासा करती है। याद दिला दें, नोकिया 2.3 स्मार्टफोन भारत में 8,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, और माना जा रहा है कि नोकिया 2.4 स्मार्टफोन का दाम इसी के आसपास ही होगा।

नोकिया 2.3 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आया था, जिसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से मालूम चला है कि इसके अपग्रेड वर्ज़न नोकिया 2.4 में प्रोसेसर अपग्रेड किया जाएगा। यह देखना बाकी है कि HMD Global सेल्फी कैमरा प्लेसमेंट डिज़ाइन में कोई बदलाव पेश करती है या फिर वही पुराना डिज़ाइन इसके अपग्रेड वर्ज़न में भी देखने को मिलेगा। नोकिया 2.4 के कैमरा स्पेसिफिकेशन और बैटरी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2.4 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Wolverine
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »