Nokia 2.1, Nokia 5.1 और Nokia 3.1 के पावरफुल वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू

Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। नोकिया 2.1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) फोन है। तीनों स्मार्टफोन सभी मोबाइल रिटेलर, Paytm Mall और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Nokia 2.1, Nokia 5.1 और Nokia 3.1 के पावरफुल वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू
ख़ास बातें
  • भारत में Nokia 2.1 की कीमत 6,999 रुपये
  • ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशैबक मिलेगा
  • Nokia 2.1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) फोन है
विज्ञापन
HMD Global ने कुछ समय पहले Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 को भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 ( 3जीबी/32 जीबी) और नोकिया 5.1 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। तीनों स्मार्टफोन सभी मोबाइल रिटेलर, Paytm Mall और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशैबक मिलेगा। नोकिया के यह तीनों हैंडसेट Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018), and Nokia 5 (2018) के नाम से भी जाने जाते हैं। गौरतलब है कि नोकिया 3.1 प्लस का 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है। Nokia 3.1 स्मार्टफोन बीते साल जून में भारत में लॉन्च किए गए नोकिया 3 का अपग्रेड वर्जन है। Nokia 2.1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) फोन है। आइए अब आपको Nokia 2.1, Nokia 5.1 और Nokia 3.1 के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Nokia 3.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत

नया Nokia 3.1 एचएमडी के लाइन-अप का सबसे सफल स्मार्टफोन रहा है। इसका डिस्प्ले बढ़ाकर 5.2 इंच का कर दिया है, जो 720+ पिक्सल का रिजॉल्यूशन लेकर आएगा। 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट के बाद अब 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट लॉन्च हुआ है। बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल मिलेगा। जबकि सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल ही रहेगा। Nokia 3.1 को जून से खरीदा जा सकेगा। यह ब्लू-कॉपर, ब्लैक-क्रोम और व्हाइट-आइरन रंग में उपलब्ध रहेगा। Nokia 3.1 की भारत के लिए कीमत है 9,498 (2 जीबी रैम वेरिएंट), इसकी ग्लोबल कीमत 139 यूरो (10,900 रुपये) रखी गई है। Nokia 3.1 का 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। नोकिया 3.1 ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाइट/ आइरन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

Nokia 5.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत

Nokia 5.1 में यूज़र को मिलेगा 5.5 इंच का डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन। नोकिया 5.1 हैंडसेट में 2.0 GHz मीडियाटेक हीलियो पी18 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। हार्डवेर में सुधार कर इसकी परफॉरमेंस 40 फीसदी तक सुधारी गई है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर दिया गया है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Nokia 5.1 कॉपर, टेंबपर्ड ब्लू और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 14,499 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी/32 जीबी वेरिएं मिलेगा। बता दें कि Nokia 5.1 (2 जीबी/16 जीबी) की भारत के लिए कीमत 12,499 रुपये तय की गई है। Nokia 5.1 (3जीबी/32 जीबी)  (14,499 रुपये) है।
 

Nokia 2.1 स्पेसिफिकेशन और कीमत

नया Nokia 2.1 ओएस इंप्रूवमेंट के साथ आयाहै। नोकिया 1 की तरह Nokia 2.1 अब एंड्रॉयड गो फोन है। पिछले मॉडल से ज्यादा स्पेस अब यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यूज़र को बड़ी स्क्रीन की डिमांड को देखते हुए इसमें डिस्प्ले का आकार 20 फीसदी बढ़ाया गया है। 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे। 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज इसमें रहेगा, जैसा कि एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आएगा। बैटरी 4000 एमएएच क्षमता वाली है, जिसके दो दिन तक फोन को ज़िंदा रखने का दावा है। कैमरा डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन जुलाई महीने से दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया 2.1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट ऐप्स के बीच स्विच करते वक्त 50 प्रतिशत तेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगा। फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.1 में 8 मेगापिक्सल ऑटो-फोकस रियर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ब्लू-कॉपर, ब्लू-सिल्वर और ग्रे-सिल्वर विकल्प में खरीदा जा सकेगा। Nokia 2.1 की भारत के लिए कीमत 6,999 रुपये तय की गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2990 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia android smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  5. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  6. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  7. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  8. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  9. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  10. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »