Nokia 2.1 स्मार्टफोन को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 10 (Go Edition) अपडेट

नोकिया का कहना है कि फर्स्ट वेव में केवल 10 प्रतिशत मार्केट्स के लिए अपडेट अप्रूव्ड किया गया है, जिन्हें यह प्राप्त होना शुरू हो चुका है। हालांकि, 50 प्रतिशत यूज़र्स तक यह अपडेट 5 सितंबर तक पहुंच जाएगा जबकि 7 सितंबर तक सभी मार्केट्स में यह एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) अपडेट को पहुंच जाएगा।

Nokia 2.1 स्मार्टफोन को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 10 (Go Edition) अपडेट

Nokia 2.1 यूज़र्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स में अधिक कंट्रोल प्रदान करेगा लेटेस्ट अपडेट

ख़ास बातें
  • Android 10 का टोन-डाउन वर्ज़न है Android 10 (Go Edition)
  • Nokia 2.1 स्मार्टफोन के लिए फेज़ मैनर में रोलआउट कया जा रहा है अपडेट
  • पहले फेज़ में अपडेट प्राप्त करने वाले देशों में शामिल है भारत
विज्ञापन
Nokia 2.1 स्मार्टफोन को Android 10 (Go Edition) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global का कहना है कि इस लेटेस्ट अपडेट को वेव्ज़ मैनर में ज़ारी किया जा रहा है, ताकि स्मूथ रोलआउट सुनिश्चित किया जा सके। पहले वेव के तहत जिन देशों को यह अपडेट ज़ारी किया जा रहा है, उसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश, म्यांमार, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी शामिल हैं। अपडेट की बात करें, तो इसमें डार्क थीम, स्मार्ट रिप्लाई और प्राइवेसी सेटिंग्स पर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) रेगुलर Android 10 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो कि गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न को लेकर आता है।

HMD Global ने Nokia कम्युनिटी फोरम के जरिए ऐलान किया है कि Android 10 (Go edition) अपडेट को Nokia 2.1 यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। भारत के अलावा, पहले वेव में जिन देशों को यह अपडेट प्राप्त होगा उनमें बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

नोकिया का कहना है कि फर्स्ट वेव में केवल 10 प्रतिशत मार्केट्स के लिए अपडेट अप्रूव्ड किया गया है, जिन्हें यह प्राप्त होना शुरू हो चुका है। हालांकि, 50 प्रतिशत यूज़र्स तक यह अपडेट 5 सितंबर तक पहुंच जाएगा जबकि 7 सितंबर तक सभी मार्केट्स में यह एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) अपडेट को पहुंच जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल ने ट्विटर के जरिए भी अपडेट रोलआउट की जानकारी सार्वजनिक की।
 

एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) को एंट्री-लेवल फोन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कि स्टैंडर्ड एंड्रॉयड 10 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो बेहद हल्का है और काफी डेटा सेव करता है। यह गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न के साथ आता है, जैसे Google Go, Gallery Go, Camera Go, Assistant Go आदि।

यह अपडेट नोकिया 2.1 यूज़र्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स में अधिक कंट्रोल प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि मार्च में एचएमडी ग्लोबबल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एंड्रॉयड 10 अपडेट की तारीखों को आगे पुश कर दिया था।

एंड्रॉयड 10 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको डार्क मोड मिलता है जो कम रोशनी में भी डिवाइस इस्तेमाल में आसान बनाता है। स्मार्ट रिप्लाई फीचर आपके लिए प्रीडिक्ट करता है कि आप आगे क्या टाइप करने जा रहे है। यह गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके आपको मैसेज में प्राप्त हुए पते की जानकारी देने जैसे कामों में भी सहायता प्रदान करता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  3. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  4. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  5. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  6. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  7. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  10. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »