• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वायरलेस FM Radio और कलर डिस्प्ले के साथ Nokia 105 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वायरलेस FM Radio और कलर डिस्प्ले के साथ Nokia 105 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia Mobile Phone के Weibo अकाउंट में किए गए पोस्ट के अनुसार, Nokia 105 4G फीचर फोन को चीन के JD.com, Tmall और आधिकारिक चीनी नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

वायरलेस FM Radio और कलर डिस्प्ले के साथ Nokia 105 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 105 4G को हाल ही में Nokia 110 4G फीचर फोन के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Nokia ने चीन में लॉन्च किया 105 4G फीचर फोन
  • कलर डिस्प्ले और 3-in-1 स्पीकर से है लैस
  • इसमें 128MB रैम और 48MB स्टोरेज मौजूद
विज्ञापन
HMD Global ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Nokia 105 4G के साथ Nokia 110 4G को लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने Nokia 105 4G को चीन में भी लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फोन 1.8-इंच के कलर डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें कंपनी के दावे अनुसार, 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। चीन के लिए फोन में खास Alipay का सपोर्ट भी जोड़ा गया है। फोन को Nokia 105 (2019) का अपग्रेड माना जा सकता है।
 

Nokia 105 4G price, availability

Nokia Mobile Phone के Weibo अकाउंट में किए गए पोस्ट के अनुसार, Nokia 105 4G फीचर फोन को चीन के JD.com, Tmall और आधिकारिक चीनी नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा। इसकी कीमत 229 युआन (लगभग 2,600 रुपये) रखी गई है। ग्राहक इस फीचर फोन को 29 जून यानी आज से 10 युआन का भुगतान कर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 30 युआन (लगभग 350 रुपये) का डिस्काउंट भी दे रही है। इसकी सेल 5 जुलाई से शुरू होगी।
 

Nokia 105 4G Specifications and Features

नोकिया 105 4जी फोन में डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट दिया गया है। फोन में 1.8-इंच का QQVGA (120x160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 128MB रैम और 48MB स्टोरेज मौजूद है। Nokia 105 4G में वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM Radio मिलता है। फोन में 3-in-1 स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। साथ ही यह फोन माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

इसमें एलईडी टॉर्च, प्रीलोडेड गेम्स और इंग्लिश डिक्सनरी मौजूद है। ग्राहकों को फोन में इंटरनेट ब्राउज़िंग का विकल्प भी मिलेगा। बुजुर्ग ग्राहकों के लिए Nokia 105 4G फोन में रीडआउट असिस्ट फीचर मौजूद है, जो ऑन-स्क्रीन कंटेंट को जोर से पढ़ने के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन का इस्तेमाल करता है। नोकिया 105 4जी फोन में 1,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 4G नेटवर्क पर 5 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि इसमें आपको 18 घंटों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन का डायमेंशन 121x50x14.5mm और भार 80.2 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »