New Feature Phones

New Feature Phones - ख़बरें

  • Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
    Oppo ने K-Series में नया Oppo K15s स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जिसके साथ 45W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। Oppo K15s को चीन में 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
  • Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
    Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Mini Display भी मिलेगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और टाइम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 50MP Sony कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
    Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म है। फोन के अंदर आकर्षक फीचर्स लीक हो रहे हैं। Motorola Edge 70 Neo अब Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। इसमें फोन के प्रोसेसर और मैमोरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। Geekbench Browser में फोन को ऑक्टाकोर चिपसेट QTI SM7635 के साथ देखा गया है जिसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
    Vivo Y31T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है और फोन 4GB, 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।
  • Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
    Vivo ने अपने नए T5 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 7.99mm की स्लिम बॉडी और GenAI-ready NPU जैसे फीचर्स को टीज किया है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी हो चुकी है। कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन Vivo ने इसे ₹34,999 से ₹49,999 के सेगमेंट में आने वाले फोन के तौर पर टीज किया है। लॉन्च के दौरान कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगी।
  • Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
    Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। Mac Observer की ओर से ये रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। फोन चार रंगों में नजर आया है जिसमें पिंक, डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू को शामिल किया गया है। फोन में मैटे फिनिश दी गई है।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
    OnePlus ने चीन में अपने नए Turbo 6X और Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइसेज MediaTek के नए 4nm SUPER सीरीज प्रोसेसर के साथ आते हैं। Turbo 6X में 6.72 इंच LCD डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और Dimensity 7360 SUPER चिपसेट मिलता है। वहीं Turbo 6X Pro में 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dimensity 7400 SUPER प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन AI फीचर्स, 144Hz रिफ्रेश रेट और ColorOS 16 के साथ आते हैं। इनकी बिक्री चीन में 15 जून से शुरू होगी।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
    Xiaomi ने अपने चीन वेबसाइट पर Redmi R70 और R70m 5G स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकते हैं। दोनों फोन 6.9 इंच के 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और HyperOS 3 के साथ आते हैं। इनमें 6000mAh और 6300mAh बैटरी का अंतर देखने को मिलता है। फोन में बेसिक कैमरा सेटअप और 15W चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने इन्हें बजट 5G सेगमेंट के लिए डिजाइन किया है, जहां यूजर्स को बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस मिलेगा।
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
    WhatsApp ने यूजरनेम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आसानी से सर्च किया जा सकेगा। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है और इसमें कुछ कैरेक्टर नियम भी तय किए गए हैं।
  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
    Honor X80i को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो बड़ी 7,000mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.6-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर दिया गया है और यह MagicOS 10 (Android 16) पर चलता है। डिवाइस में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »