गूगल ने नेक्सस सीरीज़ बंद की, गूगल स्टोर से हटाए गए सभी प्रोडक्ट

गूगल ने नेक्सस सीरीज़ बंद की, गूगल स्टोर से हटाए गए सभी प्रोडक्ट
ख़ास बातें
  • गूगल भविष्य में 'पिक्सल' ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • गूगल स्टोर से सभी नेक्सस प्रोडक्ट हटा लिए गए हैं
  • गूगल के मुताबिक अब नेक्सस डिवाइस लॉन्च नहीं किए जाएंगे
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार को पिक्सल और पिक्सल एक्सल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इसके साथ ही गूगल ने नेक्सस सीरीज़ को पूरी तरह से बंद करने की पुष्टि कर दी। गूगल ने बताया कि अब नेक्सस सीरीज़ के तहत भविष्य में कोई और प्रोडक्ट लॉन्च नहीं होगा। इसका मतलब है कि नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन नेक्सस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले आखिरी फोन थे। अब गूगल भविष्य में पिक्सल ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि अब से नेक्सस ब्रांड में कोई डिवाइस लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका में गूगल स्टोर से मौज़ूदा डिवाइस भी वापस ले लिए हैं। खबर लिेखे जाने तक, गूगल स्टोर पेज पर कोई नेक्सस प्रोडक्ट लिस्ट नहीं थे और इसकी जगह नए पिक्सल स्मार्टफोन लिस्ट किए गए थे।

गूगल ने इस साल की शुरुआत में नेक्सस सीरीज़ को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मई में गूगल ने नेक्सस प्लेयर को बनाना बंद कर दिया था और बाद में इसे गूगल स्टोर से भी हटा लिया था। इसके बाद सितंबर में गूगल नाउ लॉन्चर (नेक्सस लॉन्चर) को पिक्सल लॉन्चर के तौर पर रीब्रांड किया था। गूगल ने अपने लॉन्च इवेंट में यह स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में लॉन्च होने वाले गूगल स्मार्टफोन अब 'पिक्सल' ब्रांड के तहत ही आएंगे।
 

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्वाइट ब्लैक, वेरी सिल्वर और 'लिमिेटेड एडिशन' रियली ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन के भारत में सिर्फ दो कलर वेरिएंट ही लिस्ट किए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि भारत में रियली ब्लू कलर वेरिएंट नहीं मिलेगा। गूगल ब्रांड के तहत बनाए गए इन स्मार्टफोन के बारे में वेबसाइट पर साफ शब्दों में कहा गया है कि भारत में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 13 अक्टूबर से क्वाइट ब्लैक और वेरी सिल्वर कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।

भारत में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल हैंडसेट को अक्टूबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। भारत उन पहले छह देशों में शामिल है जहां ये स्मार्टफोन सबसे पहले उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की होगी। ऑनलाइन बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए गूगल ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के समेत करीब 1,000 रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। गूगल ने सैनफ्रांसिस्को में आयोजित एक इवेंट में क्रोमकास्ट अल्ट्रा, गूगल होम, डेड्रीम वीआर हेडसेट और गूगल वाईफाई भी लॉन्च किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »