गूगल पिक्सल का ब्लू कलर वेरिएंट भारत में नहीं होगा लॉन्च

गूगल पिक्सल का ब्लू कलर वेरिएंट भारत में नहीं होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • भारत में गूगल पिक्सल फोन क्वाइट ब्लैक और वेरी सिल्वर कलर में मिलेंगे
  • भारत में पिक्सल स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर 13 अक्टूबर से शुरू होंगे
  • इन स्मार्टफोन की शिपिंग अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार देर शाम को अमेरिका में अपनी नई पिक्सल सीरीज लॉन्च की। कंपनी ने इस सीरीज के दो नए स्मार्टफोन गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल पेश किए। पिक्सल स्मार्टफोन दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में आते हैं। इनमें बड़े वेरिएंट को कंपनी ने पिक्सल एक्सएल नाम दिया है। गूगल ने भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी भी दी। इसके अलावा गूगल ने खुलासा किया कि भारत में पिक्सल स्मार्टफोन सिर्फ दो कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होंगे।

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्वाइट ब्लैक, वेरी सिल्वर और 'लिमिेटेड एडिशन' रियली ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन के भारत में सिर्फ दो कलर वेरिएंट ही लिस्ट किए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि भारत में रियली ब्लू कलर वेरिएंट नहीं मिलेगा। गूगल ब्रांड के तहत बनाए गए इन स्मार्टफोन के बारे में वेबसाइट पर साफ शब्दों में कहा गया है कि भारत में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 13 अक्टूबर से क्वाइट ब्लैक और वेरी सिल्वर कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।

(जानें: गूगल पिक्सल बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल)

भारत में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल हैंडसेट को अक्टूबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। भारत उन पहले छह देशों में शामिल है जहां ये स्मार्टफोन सबसे पहले उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की होगी। ऑनलाइन बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए गूगल ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के समेत करीब 1,000 रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है।
 

गूगल के पिक्सल सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।

फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इसके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के हैं।

पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • कमियां
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.3-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »