आईफोन 6एसई होगा अगले आईफोन का नामः रिपोर्ट

आईफोन 6एसई होगा अगले आईफोन का नामः रिपोर्ट
विज्ञापन
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जल्द ही लॉन्च होने वाला आईफोन सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फोन है। इस कारण से यह हैंडसेट लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। मज़ेदार बात यह है कि इस फोन से जुड़ी लीक हुई जानकारियां विरोधाभासी हैं। इतना तो साफ है कि इस बार के आईफोन के लिए ऐप्पल ने अपनी पुरानी रणनीति बदली है। इस बार आईफोन के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

इस हैंडसेट के डिजाइन में कम बदलाव की ख़बरों के बीच आईफोन के नाम को लेकर अजीब विरोधाभासी जानकारी सामने आई है। पता चला है कि इसे आईफोन 6एसई के नाम से जाना जाएगा। आज इस फोन के संबंध में दो जानकारियां लीक हुई हैं। रिटेल बॉक्स की तस्वीरों के साथ गीकबेंच स्कोर से आईफोन 6एसई नाम का पता चला है। इसके अलावा एक बार फिर 16 जीबी वेरिएंट नहीं पेश किए जाने का दावा किया गया है।

सबसे पहले बात आईफोन 6एसई के रिटेल बॉक्स की लीक हुई तस्वीरों की। यह तस्वीर एडिट की हुई नहीं लगती है। और रिटेल बॉक्स पर साफ-साफ आईफोन 6एसई की ब्रांडिंग मौजूद है। गीकबेंच में मल्टी-कोर टेस्टिंग में इस हैंडसेट को 5,210 और सिंगल-कोर टेस्टिंग में 3,042 के स्कोर मिले हैं। इस तस्वीर में भी मॉडल नंबर आईफोन 6एसई दिख रहा है।

इसके अलावा मैलिगनेंट नाम नाम के टिप्सटर ने आईफोन के शुरुआती मॉडल में 16 जीबी की जगह 32 जीबी स्टोरेज देने की पुष्टि की है। संभवतः 64 जीबी वेरिएंट को बंद करने की तैयारी है। इसकी जगह 128 जीबी वाला वेरिएंट पेश किया जाएगा। टॉप वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

नाम चाहे जो भी हो, लेकिन इतना साफ है कि आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। बड़े वाला वेरिएंट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वैसे अब तक ऐप्पल को इस हैंडसेट के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। दावा किया जा रहा है कि 23 सितंबर को इस हैंडसेट को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, iphone 6SE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »