Motorola का 'अल्ट्रा स्लिम' Edge 70 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

यह मोटोरोला का सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है। इसमें 12 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 16:51 IST
ख़ास बातें
  • यह मोटोरोला का सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है
  • इसमें 12 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 70 चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह मोटोरोला का सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है। इसमें 12 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Motorola Edge 60 की जगह लेगा। Motorola Edge 60 में 5,200 mAh की बैटरी है। 

पोलैंड में मोटोरोला की वेबसाइट पर दिए गए एक टीजर में बताया गया है कि Motorola Edge 70 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4,800 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने इसे 'अल्ट्रा स्लिम' बिल्ड वाला स्मार्टफोन बताया है। यह कंपनी का सबसे स्लिम हैंडसेट हो सकता है। इसकी थिकनेस 6 mm की हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। 

Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Motorola Edge 70 को Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey और Pantone Lily Pad कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस  स्मार्टफोन के 12 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस 709 यूरो (लगभग 73,100 रुपये) से 802 यूरो (लगभग 82,700 रुपये) के बीच हो सकता है। 

हाल ही में मोटोरोला ने Edge 60 Neo को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 और 12 GB का RAM है। यह 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 12  GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 399 यूरो (लगभग 41,150 रुपये) का है। इसे PANTONE Latte, PANTONE Frostbite, PANTONE Poinciana और PANTONE Grisaille कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.