Motorola Edge 40 Neo P-OLED स्क्रीन के साथ 14 सितंबर को होगा लॉन्च!

कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने एक इनवाइट शेयर किया है जिससे इस स्मार्टफोन के 14 सितंबर को लॉन्च होने की पुष्टि हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 22:59 IST
ख़ास बातें
  • इसे Sea Blue सहित तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है
  • कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने इसके लॉन्च की जानकारी दी है

इस स्मार्टफोन में Dimensity 1050 चिपसेट होने की संभावना है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

मोबाइल मार्केट की शुरुआती कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 40 Neo अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Edge 30 Neo की जगह लेगा। कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने इसका एक पोस्टर शेयर कर इसके लॉन्च की जानकारी दी है। 

Mobilissimo के अनुसार, कंपनी की रोमानिया की यूनिट ने एक इनवाइट शेयर किया है जिससे इस स्मार्टफोन के 14 सितंबर को लॉन्च होने की पुष्टि हो रही है। इसे Sea Blue सहित तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच P-OLED स्क्रीन कर्व्ड एजेज के साथ होगी। इसका पैनल FHD+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Dimensity 1050 चिपसेट होने की संभावना है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने Moto G84 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Moto G82 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है। 

Moto G84 5G की बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ Viva Magenta और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Midnight Blue 3D एक्रिलिक ग्लास फिनिश में भी उपलब्ध होगा। इसका 6.55 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  2. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  5. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  6. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  7. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  9. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  5. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  6. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  10. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.