18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत

Google ने बीते साल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी आती है।
विज्ञापन

Google ने बीते साल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Pixel 10 Pro Fold खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Pixel 10 Pro Fold के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Pixel 10 Pro Fold पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold Price & Offers

Google Pixel 10 Pro Fold का 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,58,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बीते साल 1,72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,769 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,54,221 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन 18,778 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 41,450 रुपये की बचत हो सकती है।

Google Pixel 10 Pro Fold Features & Specifications

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है। Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी आती है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 शामिल है। 

Google Pixel 10 Pro Fold में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी कैसी है?

Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10 Pro Fold का कैमरा कैसा है?

Google Pixel 10 Pro Fold के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है।

Google Pixel 10 Pro Fold किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है?

Google Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display6.40 इंच
Cover Resolution1080x2364 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरTensor G5
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 10.5-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2152x2076 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »