Motorola Razr 50s आया एंड्रॉयड 14, 8GB RAM के साथ गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Motorola Razr 50s कथित तौर पर एंड्रॉइड 14 पर काम करता है और 7.28GB RAM के साथ आता है।

Motorola Razr 50s आया एंड्रॉयड 14, 8GB RAM के साथ गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Motorola कथित तौर पर Motorola Razr 50s पर काम कर रहा है।
  • Motorola Razr 50s एंड्रॉइड 14 पर काम करता है और 7.28GB RAM के साथ आता है।
  • Motorola Razr 50s को सिंगल प्रिसिजन टेस्ट में 889 का स्कोर मिला था।
विज्ञापन
Motorola कथित तौर पर Motorola Razr 50s पर काम कर रहा है। Motorola Razr 50s कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन और Razr 50 का एक किफायती वर्जन होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड वेरिएंट कथित स्मार्टफोन में 8GB RAM और एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। खासतौर पर Motorola Razr 50s को हाल ही में HDR10+ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। यहां हम आपको Motorola Razr 50s के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Razr 50s आया गीकबेंच पर नजर


91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Razr 50s को गीकबेंच 6 क्रॉस-प्लेटफॉर्म बेंचमार्क साइट पर देखा गया था। इसे ARMv8 आर्किटेक्चर के साथ 'aito' नाम के मदरबोर्ड के साथ लिस्ट किया गया था। कहा जाता है कि प्रोसेसर में 8 कोर हैं, जिसमें 4 परफॉर्मेंस कोर 2.50GHz पर क्लॉक किए गए और 4 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर कैप किए गए हैं। हालांकि, चिपसेट का खुलासा नहीं किया गया था, यह अनुमान लगाया गया है कि यह MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर है। समान प्रोसेसर ग्लोबल स्तर पर Razr 50 में दिया गया था।

यह कथित तौर पर एंड्रॉइड 14 पर काम करता है और 7.28GB RAM के साथ आता है। लिस्टिंग के अनुसार, कथित Motorola Razr 50s को गीकबेंच सिंगल कोर टेस्ट में 1,040 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 3,003 प्वाइंट मिले। ये आकंड़े Razr 50 Ultra के गीकबेंच स्कोर को साफतौर पर कम करते हैं, जिसे गैजेट्स 360 द्वारा किए गए टेस्ट में 1,926 और 4,950 प्वाइंट मिले थे। हालांकि, स्टैंडर्ड Razr 50 की तुलना में ऐसा नहीं है, जिसे गीकबेंच पर समान स्कोर मिला था।

गैजेट्स 360 स्टाफ मेंबर्स गीकबेंच 6.3.0 स्कोर को वेरिफाई करने में असमर्थ थे, सिर्फ फोन के गीकबेंच एआई स्कोर का पता चला। इस लिस्टिंग में, कथित Motorola Razr 50s को सिंगल प्रिसिजन टेस्ट में 889 का स्कोर मिला था। इस बीच हाफ-प्रीसिजन स्कोर 887 और क्वानटाइज्ड स्कोर 1,895 स्कोर है। लॉन्च होने पर कथित स्मार्टफोन कंपनी के क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के फ्लैगशिप लाइनअप में Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra  में शामिल हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »