Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo को मिला नया पीच फज कलर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों स्मार्टफोन इस कलर के साथ कंपनी की यूरोप की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। मोटोरोला ने भारत में भी इस नए कलर वाले वेरिएंट के उपलब्ध होने की जानकारी दी है

Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo को मिला नया पीच फज कलर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों स्मार्टफोन इस कलर के साथ कंपनी की यूरोप की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं

ख़ास बातें
  • भारत में भी इन स्मार्टफोन्स के नए कलर वाला वेरिएंट उपलब्ध होगा
  • इनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया गया है
  • Motorola Edge 40 Neo के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये है
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Motorola ने कुछ महीने पहले Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo को लॉन्च किया था। कंपनी ने Razr 40 Ultra को  Viva Magenta और Infinite Black कलर्स में उपलब्ध कराया था और पिछले महीने इसमें Glacier Blue कलर को जोड़ा गया था। मोटोरोला के Edge 40 Neo को भी तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। मोटोरोला ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को नए Peach Fuzz कलर में भी पेश किया है। 

कंपनी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo एक अतिरिक्त Peach Fuzz कलर में भी उपलब्ध होंगे। ये दोनों स्मार्टफोन इस कलर के साथ कंपनी की यूरोप की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। मोटोरोला ने भारत में भी इस नए कलर वाले वेरिएंट के उपलब्ध होने की जानकारी दी है। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Motorola Razr 40 Ultra के 8 GB + 256 GB वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Motorola Edge 40 Neo के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का Flipkart पर प्राइस 22,999 रुपये और 12GB + 256GB का 24,999 रुपये का है। डुअल सिम वाले Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) poLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7030 SoC 12 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। 

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.8 अपार्चर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, 3.5 mm का हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Motorola Edge 40 Neo में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और SAR सेंसर हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7030
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »