Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन आज हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr 2019 Foldable Phone: मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन आज लॉन्च किया जा सकता है। जानें आगामी Motorola फोन के बारे में।

Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन आज हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Motorola Razr 2019 Price: मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन की कीमत लगभग 1,18,500 रुपये हो सकती है

ख़ास बातें
  • 6.2 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन होगी मोटोरोला रेज़र 2019 में
  • Motorola Razr होगा मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस हो सकता है Razr 2019
विज्ञापन
Motorola Razr 2019 Foldable Phone: मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन को आज लॉन्च किया जा सकता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola लॉस एंजिल्स में आज इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला रेज़र 2019 से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं, कुछ कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में फोल्डेबल फोन का फ्लिप डिज़ाइन की झलक मिली थी जिसमें फ्रंट पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले को दर्शाया गया था। फोल्ड होने पर आगामी Motorola Foldable Phone एक सामान्य फ्लिप फोन की तरह लगता है।

एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि पिछले महीने मोटोरोला ने आज लॉस एंजिल्स में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। CNet की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोराला द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक जिफ का इस्तेमाल हुआ है जो इसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड होते हुए दिखाया गया है। यहां इशारों में बताया गया है कि Motorola Razr की वापसी होने वाली है।

हाल ही में सामने आए कुछ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का संकेत मिलता है कि Motorola Razr 2019 के फ्रंट में छोटी स्क्रीन होगी जो नोटिफिकेशन अलर्ट को दर्शाएगी। स्क्रीन के साथ सेल्फी के लिए कैमरा सेंसर भी मिलेगा।
 

Motorola Razr 2019 Specifications (संभावित)

मोटोरोला रेज़र 2019 में 6.2 इंच (876x2142 पिक्सल) का डिस्प्ले ( बिना फोल्ड किए) और कवर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 600x800 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज और फोन में जान फूंकने के लिए 2,730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

Motorola Razr Price की बात करें तो इसकी कीमत 1,500 यूरो (लगभग 1,18,500 रुपये) हो सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि Motorola ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि लॉस एंजिल्स में होने वाला इवेंट कितने बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  2. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  3. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  7. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  8. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  9. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  10. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »