Motorola Razr Flex में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की एक वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Apple की iPhone Duo के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में एंट्री करने के बाद Motorola ने नए पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन को 'Razr Flex' कहा जा सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में मोटोरोला के आगामी वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया गया है। इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। Motorola Razr Flex को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 3.8 GHz तक की है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। Motorola Razr Flex में 5,000 mAh की बैटरी Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.92 इंच OLED इनर डिस्प्ले 1,728 x 2,364 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 4.97 इंच OLED कवर स्क्रीन 1,736 x 1,140 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
Motorola Razr Flex में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट हिंज हो सकता है। Motorola Razr Flex का मुकाबला iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 से हो सकता है। भारत में इस वर्ष मई में Motorola Razr Fold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED इनर डिस्प्ले और 6.56 इंच LTPO pOLED कवर स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन की 6,000mAh की बैटरी 80 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।