Motorola का Edge 60 Fusion जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा की संभावना

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Edge 50 Fusion के लगभग समान है। हालांकि, इसमें डुअल कैमरा के बजाय ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लाए गए Edge 50 Fusion की जगह लेगा
  • इसमें डुअल कैमरा के बजाय ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट हो सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेंटर पर कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की Edge 60 सीरीज जल्द पेश की जा सकती है इस सीरीज के Edge 60 Fusion को जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष लाए गए Edge 50 Fusion की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

देश में Motorola की यूनिट ने नई Edge के एक स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के ऐप पर एक प्रमोशनल वीडियो में Edge 60 Fusion के लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, इस वीडियो में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं है। हाल ही में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। 

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Edge 50 Fusion के लगभग समान है। हालांकि, इसमें डुअल कैमरा के बजाय ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड में LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA कैमरा हो सकता है। इसके क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले में बहुत स्लिम बेजेल्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेंटर पर कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को लाइट ब्लू, सैलमन और लैवेंडर कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Motorola का Razr 60 Ultra भी जल्द पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन ऑनलाइन लीक हुआ है। इस स्मार्टफोन के मैटेलिक एलॉय फ्रेम में वॉल्यूम बटन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, सिम स्लॉट और स्पीकर दिख रहे हैं। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में चार इंच के OLED कवर डिस्प्ले के दोनों ओर ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल pOLED इनर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Razr 60 Ultra में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 4,000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Motorola की Razr सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज से कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Varied finishes to choose from
  • Slim IP68-rated design
  • Vibrant 144Hz display
  • Charges up quickly
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Poor video recording
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.