• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पेपरलेस आधार कैसे करें डाउनलोड, ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए बेस्ट तरीका, जानें सबकुछ

पेपरलेस आधार कैसे करें डाउनलोड, ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए बेस्ट तरीका, जानें सबकुछ

Aadhaar का डिजिटल वर्जन पेपरलेस आधार है, जिसे आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी भी कहा जाता है।

पेपरलेस आधार कैसे करें डाउनलोड, ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए बेस्ट तरीका, जानें सबकुछ

Photo Credit: Gadgets 360

Aadhaar का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर करते हैं।

ख़ास बातें
  • UIDAI द्वारा जारी Aadhaar का डिजिटल वर्जन पेपरलेस आधार है।
  • पेपरलेस आधार को आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी भी कहा जाता है।
  • ऑफलाइन आधार यूजर्स और सर्विस प्रोवाइडर दोनों के लिए सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar का डिजिटल वर्जन पेपरलेस आधार है, जिसे आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी भी कहा जाता है। यह एक सुरक्षित और डिजिटली साइन डॉक्यूमेंट है। पेपरलेस आधार यूजर्स को अपना आधार नंबर या बायोमेट्रिक्स शेयर किए बिना अपनी पहचान वेरिफाई करने में मदद करता है। ऑफलाइन आधार यूजर्स और सर्विस प्रोवाइडर दोनों के लिए ही सुरक्षित रहता है। यहां हम आपको पेपरलेस Aadhaar और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह एक सुरक्षित दस्तावेज है, जिसे शेयर किया जा सकता है। इसका उपयोग कोई भी आधार यूजर ऑफलाइन पहचान वेरिफिकेशन के लिए कर सकता है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए आधार यूजर्स UIDAI वेबसाइट पर जाकर अपना डिजिटली साइन ऑफलाइन XML जेनरेट कर सकते हैं। ऑफलाइन XML में नाम, पता, फोटो, लिंग, जन्मतिथि, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का हैश, रजिस्टर्ड ईमेल का हैश और रेफ्रेंस आईडी शामिल होगी, जिसमें आधार नंबर के 4 डिजिटल और टाइम-स्टैंप शामिल होंगे। यह सर्विस प्रोवाइडर/ऑफलाइन वेरिफिकेशन वालों को आधार नंबर प्रदान किए बिना ही ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान करेगा।

Paperless Aadhaar कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी सेक्शन पर जाना है।
  • अपना आधार नंबर या VID ​​दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को दर्ज करना है, फिर 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है। 
  • ओटीपी आपके दिए गए आधार नंबर या VID ​​के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • ओटीपी UIDAI के m-Aadhaar मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसके बाद ओटीपी को दर्ज करना है।
  • ZIP फाइल के पासवर्ड के लिए एक शेयर कोड दर्ज करना है और 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद डिजिटली साइन XML वाली ZIP फाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • ऑफलाइन आधार XML को mAadhaar ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Paperless Aadhaar कैसे करें उपयोग

डाउनलोड की गई XML फाइल को सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर किया जा सकता है। डाउनलोड के दौरान सेट किया गया शेयर कोड प्रदान करना होता है। सर्विस प्रोवाइडर आपके आधार नंबर या बायोमेट्रिक्स का उपयोग किए बिना ऑफलाइन आपकी पहचान वेरिफाई कर सकता है। यह बैंकिंग, सिम कार्ड जारी करने और अन्य सर्विस में केवाईसी प्रोसेस के लिए उपयोगी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »