Motorola One Fusion+ की पहली सेल होगी आज दोपहर 12 बजे, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Motorola One Fusion+ को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 16,999 रुपये है। यह दो रंग विकल्पों में आता है, जिसमें मूनलाइट व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 जून 2020 09:46 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर होगी Motorola One Fusion+ की सेल
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 5,000mAh बैटरी है इसकी खासियत
  • स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को 6 महीने के लिए मिलेगा Youtube Premium

Motorola One Fusion+ की भारत में कीमत 16,999 रुपये है

Motorola One Fusion+ भारत में पहली बार आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। यह सेल Flipkart के जरिए होगी। फोन को पिछले हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन अपनी कीमत के हिसाब से कुछ दमदार फीचर्स की पेशकश करता है। यह एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है और इसकी दूसरी खासियत एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसमें दो रंग विकल्प उपलब्झ हैं। Motorola One Fusion+ पिछले साल लॉन्च हुए Motorola One Hyper के बाद पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है।
 

Motorola One Fusion+ price in India, sale offers

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 16,999 रुपये है। यह दो रंग विकल्पों में आता है, जिसमें मूनलाइट व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू आता है। Motorola One Fusion+ की सेल फ्लिपकार्ट के जरिए आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Advertisement

फ्लिपकार्ट में इच्छुक ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर भी हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा 12 महीने तक के नो कॉस्ट ईएमआई प्लान्स भी हैं। फ्लिपकार्ट किसी भी स्मार्टफोन की खरीद पर 6 महीने का YouTube Premium फ्री ट्रायल भी दे रहा है।
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.