Motorola One Fusion+ की सेल आज Flipkart पर, नई कीमत में बिकेगा

Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, वो हैं ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट।

Motorola One Fusion+ की सेल आज Flipkart पर, नई कीमत में बिकेगा

Motorola One Fusion+ में मौजूद है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है मोटोरोला वन फ्यूज़न+
  • फोन में मौजूद है 5,000mAh बैटरी
विज्ञापन
Motorola One Fusion+ की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जाने वाली है। यह सेल Flipkart पर भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन हाल ही में इसकी कीमत में 500 रुपये का इज़ाफा किया गया है। वहीं, लॉन्च के बाद से मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की कई बार फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित की जा चुकी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Motorola One Fusion+ price in India, sale

मोटोरोला वन फ्यूज़न+  की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया स्मार्टफोन की कीमत में हाल ही में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब Motorola One Fusion+ का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आपको 17,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, वो हैं ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट।

सेल ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए यूज़र्स को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत का लाभ भी उठाया जा सकता है। इसके अलावा 1,459 प्रति माह की शुरुआती राशि पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।
 
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »