• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6,000mAh बैटरी, 64MP कैमरे वाला Moto G40 Fusion स्मार्टफोन 500 रुपये हुआ महंगा, जानें नई कीमत...

6,000mAh बैटरी, 64MP कैमरे वाला Moto G40 Fusion स्मार्टफोन 500 रुपये हुआ महंगा, जानें नई कीमत...

Moto G40 Fusion फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 120Hz डिस्प्ले भी मौजूद है। भारत में यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि कलर में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

6,000mAh बैटरी, 64MP कैमरे वाला Moto G40 Fusion स्मार्टफोन 500 रुपये हुआ महंगा, जानें नई कीमत...

डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं फोन

ख़ास बातें
  • Moto G40 Fusion में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा
  • मोटो जी40 फ्यूज़न के साथ मिलता है 20 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन की नई कीमत Flipkart पर लिस्ट हो चुकी है
विज्ञापन
Moto G40 Fusion स्मार्टफोन की कीमत भारत में 500 रुपये बढ़ गई है। मोटो जी40 फ्यूज़न फोन को भारत में अप्रैल महीने में Moto G60 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, इसकी सेल 1 मई से शुरू की गई थी। 1 महीने के बाद अब इस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये बढ़ोतरी कर दी गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी भी मौजूद है। साथ इसमें 120Hz डिस्प्ले भी मौजूद है। भारत में यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि कलर में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

जैसे कि हमने बताया Moto G40 Fusion को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये थी। लेकिन अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को आप 14,499 रुपये में खरीद सकेंगे, जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये हो गई है। इस फोन को आप डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन की नई कीमत Flipkart पर लिस्ट कर दी गई है।
 

Moto G40 Fusion specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी40 फ्यूज़न स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट शामिल है। इस फोन में भी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी40 फ्यूज़न फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इसमें f/2.2 लेंस और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में भी आपको 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है ।कनेक्टिविटी के लिए इसमें , 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.0, Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व थिंकशील्ड सिक्योरिटी पोर्टफॉलियो दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और सेंसर हब शामिल हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  2. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  3. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  4. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  5. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
  6. Gmail यूजर्स को झटका! अब नहीं मिलेगी 15GB फ्री स्टोरेज, Google बदलने जा रही नियम
  7. बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
  8. Oppo Find X9s की कीमत और स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
  9. ControlZ का लिमिटेड पीरियड ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेंगे ₹17,499 तक के फ्री गिफ्ट्स!
  10. बड़ी डिस्प्ले वाले टीवी खरीदेंगे 15 हजार से भी कम में, Flipkart SASA LELE Sale का धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »