6,000mAh बैटरी व Snapdragon 732G के साथ भारत में लॉन्च हुए Moto G60, Moto G40 Fusion फोन

Moto G60 की कीमत भारत में 17,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है।

6,000mAh बैटरी व Snapdragon 732G के साथ भारत में लॉन्च हुए Moto G60, Moto G40 Fusion फोन

Moto G60 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, वहीं G40 Fusion में16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा

ख़ास बातें
  • Moto G60, Moto G40 Fusion में मौजूद है 6.8 इंच का डिस्प्ले
  • दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस हैं
  • फोन की सेल Flipkart पर आयोजित होगी
विज्ञापन
Moto G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन्स खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होंगे, जिनमें काफी समनाताएं हैं। यह दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है और इन दोनों में ही 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। इसके अलावा मोटो जी60 और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन में 6.8 इंच सेंटर-अलाइन होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। मोटो जी60 का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जबकि मोटो जी40 फ्यूज़न में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। दोनों फोन के सेल्फी कैमरों में अंतर मौजूद है।
 

Moto G60, Moto G40 Fusion price in India, availability

Moto G60 की कीमत भारत में 17,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो ICICI Bank कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की सेल 27 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Moto G40 Fusion की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन भी डायनमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन कलर ऑप्शन मौजूद है। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 1 मई दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो ICICI Bank कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Moto G60 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी60 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। Moto G60 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6 GB रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी60 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.2 लेंस और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

मोटो जी60 फोन में 6,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें , 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.0, Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व थिंकशील्ड सिक्योरिटी पोर्टफॉलियो दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और सेंसर हब शामिल हैं।
 

Moto G40 Fusion specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी40 फ्यूज़न स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट शामिल है। इस फोन में भी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी40 फ्यूज़न फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इसमें f/2.2 लेंस और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में भी आपको 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है ।कनेक्टिविटी के लिए इसमें , 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.0, Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व थिंकशील्ड सिक्योरिटी पोर्टफॉलियो दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और सेंसर हब शामिल हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »