Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2026 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है
  • इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं
  • देश में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च किया गया था

इस स्मार्टफोन को ब्राउन, रेड और टील कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Photo Credit: Motorola

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में जल्द Motorola Edge 70 Pro+ को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Motorola Edge 70 Pro के लगभग समान है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं दिख रहा है। इस माइक्रोसाइट के URL से यह Motorola Edge 70 Pro+ होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन को ब्राउन, रेड और टील कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Motorola Edge 70 Pro+ में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन है और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले (2,772 x 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर  MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट और Arm Mail-G720 MC8 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइट ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के लिए तीन OS अपग्रेड उपलब्ध कराए जाएंगे। Motorola Edge 70 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में मोटोरोला के दो स्मार्टफोन्स को कल (19 मई) को लॉन्च किया जाएगा। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 होगा। इन स्मार्टफोन्स को अप्रैल में यूरोप में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.